राष्ट्रीय
भोपाल। विधानसभा में आयोजित संसद यूथ पार्लियामेंट 2026 के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को सशक्त करने का आह्वान किया। इस मिनी इंडिया जैसे आयोजन में 12 राज्यों के युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में राम और रहीम के लिए कानून एक समान होना चाहिए। केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए मुस्लिम बहनों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए UCC कानून के सर्वे में 76% मुस्लिम महिलाओं ने भी इसका समर्थन किया है। प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए समान न्याय और विकास ही सरकार की प्राथमिकता है।