भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL भोपाल ने अपने ग्राहकों के लिए सौगातों की बौछार कर दी है। प्रेस वार्ता में महाप्रबंधक महेंद्र सिंह धाकड़ ने जानकारी दी कि अब मात्र 1 रुपये में फ्रीडम 2.0 ऑफर के तहत प्री-पेड मोबाइल सेवा का लाभ लिया जा सकता है जिसमें 24 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा मिलेगा। इसके अलावा 2399 रुपये के रिचार्ज पर 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है। ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए भी फाइबर सुपर प्लस ओटीटी प्लान और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 259 रुपये का विशेष ग्रामीण एंट्री प्लान लॉन्च किया गया है जिसके साथ ओटीटी का कॉम्बो पैक भी उपलब्ध है। ये सभी ऑफर 12 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। BSNL की यह पहल देश को डिजिटल रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।