Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
12-Aug-2026

सड़कों की हालत देख आपा खो बैठे BJP विधायक बोले - विधायक जी मर जाएं तब काम होगा. मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बेहद खराब स्थिति और निर्माण कार्यों में कथित गड़बड़ियों को लेकर जनप्रतिनिधि का गुस्सा फूट पड़ा है. मंगलवार को क्षेत्रीय बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यालय पहुंचे और मुख्य अभियंता पंकज खड़ारे के सामने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराजगी जताई. बैठक के दौरान विधायक ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण की स्थिति इतनी दयनीय है कि ऐसा लगता है जैसे विधायक जी मर जाएं या 5 साल पूरे हो जाएं तब काम होगा. सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी महाकाल भी जाएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सितंबर में उज्जैन आएंगे। प्रस्तावित दौरे के दौरान वे उज्जैन संभाग के उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे जिनकी नियुक्ति संगठन सृजन के माध्यम से हुई है। कार्यक्रम में उज्जैन के साथ रतलाम शाजापुर देवास आगर मालवा मंदसौर और नीमच जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बारिश के पानी में चमका 50 लाख का हीरा पन्ना जिले की एक खदान में 16.96 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला है। एक्सपर्ट्स ने इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा बताई है। हीरे को सरकारी दफ्तर में जमा करा दिया गया है। इसे अगली नीलामी में रखा जाएगा। इससे मिली रकम रॉयल्टी और टैक्स काटने के बाद खदान मालिकों को दी जाएगी। खदान में 7 साझेदार- अखिलेश पाल संतोष कुशवाहा शर्मन पाल अरुण रावत हेमचंद्र पाल जमुना पाल और हीरालाल कुशवाहा हैं। अखिलेश ने करीब दो साल पहले अपने खेत में हीरा खदान के लिए पट्टा लिया था। मंगलवार को बारिश के बाद खदान से निकले मलबे का जायजा लेने पहुंचे तो मिट्टी के ढेर में पानी से धुलकर चमकता हीरा दिखा। वन विभाग के लिपिक के घर EOW का छापा जबलपुर की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार सुबह मंडला में वन विभाग के एक लिपिक के घर छापा मारा। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के बाद की गई। टीम ने पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला में पदस्थ लिपिक स्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित आवास पर दबिश दी। EOW को स्वेतांक चौरसिया के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर बुधवार सुबह EOW जबलपुर की टीम उनके आवास पर पहुंची और जांच शुरू की। शिवपुरी में हाईवे पर 1 फीट तक पानी मध्य प्रदेश में 60 घंटे से बारिश का दौर चल रहा है। यह बारिश आफत के साथ राहत भी लाई। नर्मदा काली सिंध-बेतवा समेत कई नदियां उफान पर हैं। आगर-मालवा और उमरिया में डैम के गेट खुल गए हैं तो भोपाल की लाइफ-लाइन बड़ा तालाब भरने में सिर्फ 4 फीट पानी की जरूरत है।शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में ककरवाया के पास NH-46 पर एक फीट तक बारिश का पानी भर गया। इससे लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही।