Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-Aug-2026

चावल घोटाले पर विधायक अनुभा मुंजारे के सवाल राजकुमार कावरे की गिरफ्तारी पर उठाई मांग भाजपा जिला अध्यक्ष का भतीजा चावल घोटाले मामले में फिर चार दिन की पुलिस रिमांड पर आधा सैकड़ा से अधिक ग्राम पंचायतों में ३-४ दिनों से पानी सप्लाय हुई ठप्प बहुचर्चित चावल घोटाले की जांच कर रही एसआईटी की कार्रवाई पर विधायक अनुभा मुंजारे ने सवाल खड़े किए हैं। मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने आरोप लगाया कि हर्ष राइस मिल के मुख्य साझेदार और भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई राजकुमार कावरे की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा जिला अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर पुलिस पर दबाव बना रहे हैं और मामले में लीपापोती की जा रही है। उन्होंने एसपी से पूछा कि राजकुमार कावरे की गिरफ्तारी कब होगी। वहीं रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे के जेल जाने के बजाय अस्पताल में भर्ती होने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि चावल घोटाले आदिवासी क्षेत्र में बच्चों की मौत और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस 19 अगस्त को जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगी। जिले के लामटा थाना क्षेत्र के ग्राम मौरिया में भूमि और रास्ते के विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। विवादित मामले में प्रशासन ने अचानक बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय अमले के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया। कार्रवाई के बाद पीड़ित उराड़े परिवार ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि बालाघाट सांसद भारती पारधी के करीबी रिश्तेदारों और चहेते परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि कार्रवाई में नियम-कायदों की अनदेखी की गई और उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया। वहीं मामले ने राजनीतिक रसूख और प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम रेंगाटोला से लेकर हुडक़ीटोला तक करीब दो किलोमीटर मार्ग बदहाल हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने सडक़ की समस्या को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन देकर सडक़ का शीघ्र मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि शीघ्र समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो सडक़ पर उतरकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे। बच्चों व आम नागरिकों में देश भक्ति राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने की मंशा से डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एकेडमी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 13अगस्त गुरूवार को शहर मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एकेडमी के अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया कि तिरंगा यात्रा हनुमान चौक से सुबह 10.30 प्रारंभ होकर सराफा बाजार सुभाष चौक महावीर चौक राजघाट चौक से कालीपुतली चौक आम्बेडकर चौक होते हुए उत्कृष्ट स्कूल पहुंचकर संपन्न होगी। तिरंगा यात्रा में विद्यालयों व कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व नगर के प्रबुद्धजन सहित प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहेंगे। हमारा उद्देश्य रहता है कि बच्चों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में रूचि कैसे बनाए। पढ़ाई के साथ अच्छे कार्यो में जोड़ेंगे तो उनका भविष्य उज्जवल होगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 नर्मदा नगर में 36 वर्षीय आकाश त्रिवेदी का शव सोमवार को घर के कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार शाम आकाश शराब के नशे में घर लौटा था। मंगलवार सुबह पत्नी के पहुंचने पर दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लालबर्रा जनपद पंचायत में स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर 11 अगस्त को बुलाई गई बैठक महज औपचारिकता बनकर रह गई। 25 सदस्यीय जनपद पंचायत में सिर्फ तीन जनप्रतिनिधि ही बैठक में पहुंचे। इनमें सभापति कुंवर सिंह बिसेन जनपद सदस्य दीपक कावरे और श्रीमती रजवन बाई उइके शामिल रहे। कम उपस्थिति के चलते राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर होने वाली चर्चा प्रभावी नहीं हो सकी। प्रभारी सीईओ घनश्याम भालेकर ने बताया कि बैठक की सूचना समय पर सभी सदस्यों को भेजी गई थी। इसके बावजूद अधिकांश सदस्यों के नहीं पहुंचने से जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं। लामता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शासकीय महाविद्यालय लामता और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से तिरंगा रैली निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा’ का नारा लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। अनुशासनबद्ध रैली में राष्ट्रीय एकता अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। रैली पुनः विद्यालय परिसर पहुंची जहां इसका समापन हुआ। हर घर जल पहुंचाने का दावा करने वाली जल निगम की सच्चाई इस बारिश के मौसम में उजागर हो गई हैं। जहां पर जल निगम के अंतर्गत रियान वाटर टैंक प्रायवेट लिमिटेड द्वारा संचालित भटेरा समूह जल प्रदाय योजना पिपरझरी देवसर्रा व ढूंटी जल प्रदाय योजना के अंतर्गत करीब आधा सैकड़ा ग्राम पंचायतों में जल सप्लाय व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है। ग्रामीणों को बारिश में पानी के लिये तरसना पड़ रहा हैं। जल प्रदाय करने वाले कर्मचारियों को दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने से वे 8 अगस्त से अनिश्चिितकालीन हड़ताल पर चले गए है। जिससे चार दिनों से ग्रामीणों को नलों से पानी नहीं मिल रहा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन देकर मानदेय का भुगतान शीघ्र कराए जाने गुहार लगाई है। एथेनॉल प्लांट की आड़ में फोर्टिफाइड चावल की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार हर्ष राइस मिल के साझेदार और भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे को पुलिस ने दोबारा 4 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने अविनाश को 30 जुलाई की देर शाम गिरफ्तार किया था। 31 जुलाई को कोर्ट ने उसे 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। इसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश हुए लेकिन अविनाश की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 अगस्त को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड मंजूर हुई। अस्पताल में कथित वीआईपी सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।