भोपाल के VVIP इलाके में चोरी... BJP सरकार में मंत्री रहे विधायक के बंगले से नलों की टोटियां ले गए चोर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई सिक्योरिटी इलाके चार इमली में पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय विश्नोई के बंगले में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया. चोर बंगले के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां से नलों की टोटियां चोरी कर ले गए. अजय विश्नोई का बंगला स्पेशल डीजी अजय शर्मा के घर के सामने स्थित है. ऐसे में हाई सिक्योरिटी इलाके में हुई इस चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. MP-UP बॉर्डर पर पशु तस्कर-बकरी लुटेरों के खिलाफ गश्त मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे तराई क्षेत्र में पशु तस्करों और बकरी लूटने वाले गिरोहों की सक्रियता के बाद दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को यूपी के मानिकपुर और मारकुंडी थानों की संयुक्त टीम ने बड़े इलाके में कॉम्बिंग कर संदिग्ध गतिविधियों की तलाश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जंगल और दुर्गम इलाकों की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चरवाहों लकड़हारों और स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद कर जानकारी जुटाई। दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की PAC मीटिंग दतिया विधानसभा के उपचुनाव में जीत के बाद आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एमपी कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल 25 नेताओं को बुलाया गया है। ₹154 करोड़ के ब्रिज से झांकने लगे सरिए VIDEO भोपाल में मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे लंबे ब्रिज डॉ. अंबेडकर (जीजी) फ्लाईओवर की सड़क से सरिए झांकने लगे हैं। रही कसर 2 दिन से हो रही तेज बारिश ने पूरी कर दी। कई जगहों से डामर उखड़ गया है। इधर बारिश की वजह से शहर की कई सड़कें छलनी हो गई है। यह फ्लाईओवर करीब 154 करोड़ रुपए की लागत से बना है। महिला टीचर ने बच्ची को पीटा कान का पर्दा फटा टीकमगढ़ में पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा को महिला टीचर ने पीटा। बच्ची के कान के पर्दे फट गए हैं। सुनने में परेशानी हो रही है। दर्द की वजह से चक्कर आने लगते हैं। परिजन ने कलेक्टर से टीचर के खिलाफ शिकायत की है।परिजन की शिकायत के अनुसार घटना 15 जुलाई 2026 की है। छात्रा शाम्भवी तिवारी रोज की तरह पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल गई थी। स्कूल में हिंदी की टीचर अमृता सिंह ने बच्ची के साथ मारपीट की। छुट्टी के बाद घर पहुंची बच्ची ने परिजन को कान में दर्द और सुनाई नहीं देने की जानकारी दी। का बा गर्ल बोलीं- एथेनॉल किसके बाप के घर से रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा’ वाले बयान पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने पलटवार किया है। उन्होंने पूछा- ‘एथेनॉल किसके बाप के घर से आ रहा है ? सालभर पहले तक शुद्ध पेट्रोल किसके बाप के घर से आता था? एथेनॉल की मिलावट किसके बाप के कहने पर की जा रही है?’ नेहा ने यह भी पूछा- ‘एथेनॉल की फैक्ट्री किसके लड़कों ने लगाई है? बोलिए!’ नर्मदा बेतवा सहित कई नदियां उफान पर प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के असर से दो दिन तक सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहा। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल में हुआ जहां 24 घंटे में करीब 7 इंच बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया और सड़कें पानी में डूब गईं। नदी-नाले उफान पर आने से कई रास्तों पर आवागमन बंद करना पड़ा। सीहोर शाजापुर विदिशा मंडला और राजगढ़ में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजगढ़ के ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से 25 गांवों का संपर्क टूट गया। विदिशा में बाढ़ के पानी में 17 लोग फंस गए जिन्हें रेस्क्यू किया गया। राजगढ़ में नाले में ईको वैन बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई।