Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Aug-2026

गौवंश का मांस मिलने से हड़कंप ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन तीन गिरफ्तार धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस निकाली अधिकार रैली अन्नपूर्णा पंवार महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव महिलाओं ने लिया झूले का आनंद तिरोड़ी थाना क्षेत्र के गुड़रूघाट गांव में एक घर से करीब 35 से 40 किलो गौवंश का मांस मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताते हुए चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर ग्रामीणों को शांत कराया जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने मामले में धनेंद्र मरठे राजू टेकाडे और अभिषेक मेश्राम को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि धनेंद्र मरठे के घर से मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मांस जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। संयुक्त आदिवासी समाज संगठन द्वारा रविवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी दुर्गावती चौक पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भूमकाओं द्वारा गोंगो पूजा के साथ हुई। इसके बाद संवैधानिक अधिकार रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्कृष्ट स्कूल सभागार पहुंची। रैली के दौरान विभिन्न चौराहों पर आदिवासी गीतों की धुन पर सामूहिक रैला पाटा नृत्य प्रस्तुत किया गया और सतरंगी ध्वज लहराया गया। सभागार में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने आदिवासी संस्कृति परंपराओं और संवैधानिक हक-अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और महिलाएं शामिल हुईं। बैहर मार्ग पर गांगुलपारा के समीप शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान रणदीप पिता वासदेव बोरकर (46) निवासी वार्ड नंबर-1 अमृत नगर वारासिवनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रणदीप बोरकर वन ग्राम खारा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वे बाइक से वारासिवनी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांगुलपारा के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अन्नपूर्णा पंवार महिला मंडल बालाघाट द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन माह के अवसर पर सावन महोत्सव एवं सावन झूला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान नन्हे बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया तथा उनकी पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक झूले का आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया। महिला मंडल की पदाधिकारी निर्मला गौतम ने बताया कि अन्नपूर्णा पंवार महिला मंडल का गठन वर्ष 1981 में हुआ था। संगठन द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लामता में आदिवासी सगा समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 9 अगस्त को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में लामता के नवयुवक आदिवासी संगठन के तत्वावधान में कार्यक्रम सरस्वती माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लामता तहसील के समस्त ग्रामों से बड़ी संख्या में आदिवासी सगा समाज के मातृ शक्ति पितृ शक्ति एवं नवयुवक शामिल हुए। समनापुर से पादरीगंज तक के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे समाजजनों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में सहभागिता की। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम गर्रा निवासी ६१ वर्षीय वृद्धा की सर्प दंश से ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मृतिका फूलकेशर पति लोकचंद नागेश्वर का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए कोतवाली थाना को भेजी। मामला संबंध में मृतिका के पुत्र ने बताया कि शनिवार की रात घर में सभी सोए हुए थे। तभी रात करीब १२.३० बजे मां फूलकेशर बाई को सांप ने डस दिया। जिसे तत्काल उपचार के लिए बाईक से जिला अस्पताल लाया गया। जहां ईलाज के दौरान रात करीब ३.३० बजे मौत हो गई।