Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Aug-2026

प्रशिक्षण से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती मैदानी स्तर पर दिखेंगे सार्थक परिणाम : नकुलनाथ कम वसूली पर निगम आयुक्त सख्त बकाएदारों के नल कनेक्शन और दुकानें होंगी सील हनुमान मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप चांदी का मुकुट ले गए चोर कलेक्ट्रेट के सामने कार से स्टंट कार से उतरवाई ब्लैक फिल्म अचानक बढ़ा बस किराया यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उन्होंने रानी दुर्गावती चौक पहुंचकर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वे निज निवास शिकारपुर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के आगामी दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर जानकारी साझा की।नकुलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लंबे समय से लंबित था। छिंदवाड़ा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने को लेकर उनकी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी और एआईसीसी से लगातार चर्चा चल रही थी। अब यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत करना है। नगर निगम सभागार में रविवार को राजस्व व गैर-राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक निगम आयुक्त सीपी राय की अध्यक्षता में हुई। 48 वार्डों में जलकर और संपत्ति कर की कम वसूली पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए बकाएदारों के नल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। संपत्ति कर में आगामी समीक्षा तक न्यूनतम 45 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया गया। बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी कर जरूरत पड़ने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। वहीं निगम की दुकानों का किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें सील करने और प्रीमियम बकाया होने पर आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई के आदेश दिए गए। अमरवाड़ा के छिंदवाड़ा रोड स्थित बर्दिया के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को मंदिर का मुख्य गेट खुला मिला। अंदर पूजा सामग्री रखने वाली पेटी टूटी थी और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में हनुमान जी के सिर पर लगा चांदी का मुकुट सहित अन्य पूजा सामग्री गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। समिति सदस्य रजनीश यादव ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई है। शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने मैदान में कार से स्टंट करने वाले युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन की तलाश कर युवक की पहचान कुशल माहौरे के रूप में की। पुलिस ने कार से ब्लैक फिल्म उतरवाकर युवक को दोबारा स्टंट नहीं करने की हिदायत दी।कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करने वालों के साथ ही सोशल मीडिया पर स्टंट की रील बनाकर पोस्ट करने वालों की भी पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों को दो दिन के भीतर ब्लैक फिल्म हटाने की हिदायत दी है निजी बसों के किराए में अचानक बढ़ोतरी से यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और किराया सूची प्रदर्शित किए उनसे बढ़ा हुआ किराया वसूला जा रहा है। चौरई से छिंदवाड़ा का किराया 50 से बढ़ाकर 70 रुपए और छिंदवाड़ा से जबलपुर का किराया करीब 300 से बढ़ाकर 350 रुपए किए जाने की बात सामने आई है। यात्रियों का कहना है कि एक दिन पहले तक पुराना किराया लिया जा रहा था जबकि अगले दिन अचानक बढ़ा हुआ किराया मांगा गया। यात्रियों ने परिवहन विभाग और जिला प्रशासन से किराया वृद्धि की जांच कर बसों में निर्धारित किराया सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने की मांग की है। विश्व आदिवासी दिवस पर निकली रैली संस्कृति और एकता का दिया संदेश विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने रविवार को रैली निकाली। रानी दुर्गावती चौक से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पोला ग्राउंड पहुंची जहां इसका समापन हुआ। बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत की झलक दिखाई। रैली के दौरान समाज की एकता संस्कृति के संरक्षण और पूर्वजों के बलिदान को याद करने का संदेश दिया गया। ‘हर घर एक पौधा हाथ में तिरंगा’ अभियान गुरैयाढाना में हुआ पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से वीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा ग्राम गुरियाढाना एवं ढाना में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान की थीम ‘हर घर एक पौधा हाथ में तिरंगा’ रही। ग्रामीणों और फाउंडेशन सदस्यों ने तिरंगा हाथ में लेकर पौधे लगाए। देशज जनजातियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर गोटूल सोसायटी ने आयोजित किए सेवा और सम्मान कार्यक्रम विश्व के देशज जनजातियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार को रानी दुर्गावती चौक पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में समाज में स्वास्थ्य एवं सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली मातृशक्ति ‘दाई’ माताओं का सम्मान किया गया।इस अवसर पर आदिवासी अंचलों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जुनारदेव एवं तामिया क्षेत्र के जरूरतमंद विद्यार्थियों को UPSC NET-SET MPPSC और नवोदय परीक्षा की पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं।