Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Aug-2026

जबलपुर: शहर में मिलावटी और नकली घी की लगातार आ रही शिकायतों के बाद खाद्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने जबलपुर स्थित प्रसिद्ध डी-मार्ट मॉल में अचानक छापामार कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम मॉल में रखे घी के सभी ब्रांड्स के स्टॉक की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा मानकों की पड़ताल करने के साथ ही घी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल रही है या नहीं। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर: शहर के कचनार सिटी स्थित गणेश पार्क में चोरों ने एक बार फिर बेखौफ अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दवा कारोबारी अजय अग्रवाल और उनके बेटे आयुष अग्रवाल जब घर लौटे तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। चोर सूने मकान का फायदा उठाकर अंदर रखे करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेटकर फरार हो गए। अजय अग्रवाल ने बताया कि घर की महिलाएं भोपाल गई हुई थीं और कामवाली बाई भी छुट्टी पर थी। पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि करीब एक साल पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी जिसका सुराग पुलिस आज तक नहीं लगा सकी है। एक ही घर में दोबारा हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई है। जबलपुर: लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिवनी के प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 बाबू सुभाष शर्मा के जबलपुर सिवनी सहित पांच ठिकानों पर शनिवार तड़के एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में उनकी संपत्ति आय से 543.19 प्रतिशत अधिक पाई गई है। मूल रूप से चपरासी के पद पर नियुक्त हुए शर्मा के पास पत्नी के नाम पर पाटन लोहारी मुरगवां में कृषि भूमि जबलपुर में कई प्लॉट करमेता में 4581 वर्गफुट जमीन दो मंजिला मकान और लोहारी में फार्म हाउस समेत करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त टीम फिलहाल दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच कर रही है। जबलपुर: श्रावण मास के दूसरे सोमवार 10 अगस्त 2026 को संस्कारधानी में प्रकृति आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रेम पेड़ और पानी मानव जीवन की निशानी के संदेश के साथ इस बार संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। संयोजक शिव यादव और अध्यक्ष निलेश रावल ने बताया कि यह यात्रा 10 अगस्त को प्रातः 7 बजे सिद्धघाट ग्वारीघाट से महायोगी दादागुरु भगवान के सानिध्य में शुरू होगी। इस यात्रा की विशेषता यह होगी कि इसमें जल के साथ-साथ शिव स्वरूप देव वृक्षों की मूर्तियों को भी कांवड़ में रखकर सगुण उपासना का संदेश दिया जाएगा। करीब 35 किलोमीटर का यह सफर तय कर कांवड़िया रामपुर मालवीय चौक बड़ा फुआरा रांझी होते हुए कैलाश धाम मटामर स्थित चमत्कारिक अखिलेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे और देव वृक्षों की स्थापना करेंगे। प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस दिव्य और पर्यावरण-हितैषी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। जबलपुर : पंजाब एजुकेशन सोसायटी और रांझी गुरुद्वारा के तत्वावधान में साहिब श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कीर्तन दरबार में हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह जी के गुरुबाणी गायन से संगत भाव-विभोर हो गई। कार्यक्रम में देश की अखंडता और सभी के भले के लिए अरदास के बाद लंगर का वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जबलपुर सांसद आशीष दुबे और विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा सांसद दुबे का पगड़ी बंधन शॉल-सिरोपा और कृपाण साहिब भेंट कर सम्मान किया गया। अपने संबोधन में सांसद दुबे ने कहा कि वे केंद्र सरकार के माध्यम से स्कूली पाठ्यक्रमों में सिख गुरुओं और साहिबजादों की शहादत व योगदान को समुचित स्थान दिलाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया जिसमें सोसायटी अध्यक्ष कमलजीत सिंह जग्गी सचिव अमरजीत सिंह अलग सहसचिव दमनीत सिंह प्रिंस भसीन और गुरुसिंह सभा के प्रधान सतपाल सिंह संधू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जबलपुर: कचपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास अनूज पटेल और 4 अन्य लोगों ने नीरज चढ़ार पर बके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नीरज को एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई सीताराम चढ़ार का आरोप है कि 112 पर सूचना देने और लार्डगंज थाने जाने के बावजूद पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और उन्हें थाने से भगा दिया। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जबलपुर: शहर में मिलावटी और नकली घी की लगातार आ रही शिकायतों के बाद खाद्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने जबलपुर स्थित प्रसिद्ध डी-मार्ट मॉल में अचानक छापामार कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम मॉल में रखे घी के सभी ब्रांड्स के स्टॉक की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा मानकों की पड़ताल करने के साथ ही घी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल रही है या नहीं। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर: शहर के कचनार सिटी स्थित गणेश पार्क में चोरों ने एक बार फिर बेखौफ अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दवा कारोबारी अजय अग्रवाल और उनके बेटे आयुष अग्रवाल जब घर लौटे तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। चोर सूने मकान का फायदा उठाकर अंदर रखे करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेटकर फरार हो गए। अजय अग्रवाल ने बताया कि घर की महिलाएं भोपाल गई हुई थीं और कामवाली बाई भी छुट्टी पर थी। पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि करीब एक साल पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी जिसका सुराग पुलिस आज तक नहीं लगा सकी है। एक ही घर में दोबारा हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई है। जबलपुर: लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिवनी के प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 बाबू सुभाष शर्मा के जबलपुर सिवनी सहित पांच ठिकानों पर शनिवार तड़के एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में उनकी संपत्ति आय से 543.19 प्रतिशत अधिक पाई गई है। मूल रूप से चपरासी के पद पर नियुक्त हुए शर्मा के पास पत्नी के नाम पर पाटन लोहारी मुरगवां में कृषि भूमि जबलपुर में कई प्लॉट करमेता में 4581 वर्गफुट जमीन दो मंजिला मकान और लोहारी में फार्म हाउस समेत करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त टीम फिलहाल दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच कर रही है। जबलपुर: श्रावण मास के दूसरे सोमवार 10 अगस्त 2026 को संस्कारधानी में प्रकृति आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रेम पेड़ और पानी मानव जीवन की निशानी के संदेश के साथ इस बार संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। संयोजक शिव यादव और अध्यक्ष निलेश रावल ने बताया कि यह यात्रा 10 अगस्त को प्रातः 7 बजे सिद्धघाट ग्वारीघाट से महायोगी दादागुरु भगवान के सानिध्य में शुरू होगी। इस यात्रा की विशेषता यह होगी कि इसमें जल के साथ-साथ शिव स्वरूप देव वृक्षों की मूर्तियों को भी कांवड़ में रखकर सगुण उपासना का संदेश दिया जाएगा। करीब 35 किलोमीटर का यह सफर तय कर कांवड़िया रामपुर मालवीय चौक बड़ा फुआरा रांझी होते हुए कैलाश धाम मटामर स्थित चमत्कारिक अखिलेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे और देव वृक्षों की स्थापना करेंगे। प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस दिव्य और पर्यावरण-हितैषी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। जबलपुर : पंजाब एजुकेशन सोसायटी और रांझी गुरुद्वारा के तत्वावधान में साहिब श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कीर्तन दरबार में हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह जी के गुरुबाणी गायन से संगत भाव-विभोर हो गई। कार्यक्रम में देश की अखंडता और सभी के भले के लिए अरदास के बाद लंगर का वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जबलपुर सांसद आशीष दुबे और विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा सांसद दुबे का पगड़ी बंधन शॉल-सिरोपा और कृपाण साहिब भेंट कर सम्मान किया गया। अपने संबोधन में सांसद दुबे ने कहा कि वे केंद्र सरकार के माध्यम से स्कूली पाठ्यक्रमों में सिख गुरुओं और साहिबजादों की शहादत व योगदान को समुचित स्थान दिलाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया जिसमें सोसायटी अध्यक्ष कमलजीत सिंह जग्गी सचिव अमरजीत सिंह अलग सहसचिव दमनीत सिंह प्रिंस भसीन और गुरुसिंह सभा के प्रधान सतपाल सिंह संधू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जबलपुर: कचपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास अनूज पटेल और 4 अन्य लोगों ने नीरज चढ़ार पर बके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नीरज को एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई सीताराम चढ़ार का आरोप है कि 112 पर सूचना देने और लार्डगंज थाने जाने के बावजूद पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और उन्हें थाने से भगा दिया। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।