Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Aug-2026

CJI सूर्यकांत बोले- सिर्फ कानून बनाने से नहीं मिलेगा न्याय भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- सिर्फ कानून बना देने से आम लोगों तक न्याय नहीं पहुंच सकता। न्याय व्यवस्था और जनता के बीच दूरी नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति जब कानूनी मदद के लिए पहुंचे तो पहले उसकी बात सुनी जाए उसे सम्मान मिले। जरूरतमंद की समस्या को समझा जाए। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 8 और 9 अगस्त को आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन में जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- हर क्षेत्र की समस्या अलग होती है इसलिए समाधान भी स्थानीय होना चाहिए। लोगों तक उनकी स्थानीय बोली में कानूनी अधिकार और मदद पहुंचानी होगी। मुख्यमंत्री भगवान श्री महाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को श्रावण के पवित्र माह में श्रीमहाकालेश्‍वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्रीमहाकालेश्‍वर और श्री नंदी जी का पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने भगवान श्रीमहाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित होकर भगवान की भक्ति में झांझ बजाई। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से चर्चा कर मंदिर की दर्शन व्‍यवस्‍था के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्‍यक्ष एवं कलेक्‍टर रौशन कुमार‍ सिंह और समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान श्रीमहाकालेश्‍वर का अंगवस्त्रम ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। छतरपुर में शव के साथ शर्मनाक लापरवाही! मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. बड़ामलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कचरा वाहन के जरिए शव ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. CMHO ने BMO से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है. जांच के बाद लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी. बाबू के पास सवा 6 करोड़ की संपत्ति 5 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा जबलपुर में एक बाबू के ठिकानों पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की। जबलपुर और सिवनी समेत 5 ठिकानों पर छापे मारे गए। कार्रवाई में मकान प्लॉट और फार्महाउस समेत करीब सवा 6 करोड़ रुपए की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। लोकायुक्त के अनुसार यह संपत्ति आय से 500 गुना ज्यादा है। छापे के दौरान मिली संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को अब स्थायी नेतृत्व मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल को एम्स भोपाल का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की गई है। नियुक्ति से संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव होगा। एमपी के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 3 इंच पानी गिर गया। श्योपुर में 2.8 इंच रीवा में 2.2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा शिवपुरी सीधी नर्मदापुरम बालाघाट छतरपुर सागर गुना रायसेन नर्मदापुरम मंडला ग्वालियर दतिया टीकमगढ़ उमरिया छिंदवाड़ा जबलपुर सतना शाजापुर समेत कई जिलों में भी बारिश का दौर रहा।