Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
11-Aug-2026

गोविंदा को लेकर पत्नी सुनीता का बयान गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ नजर आने पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने नाराजगी जाहिर की है। सुनीता ने कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और उन पर ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ वाली कहावत लागू होती है। सोशल मीडिया पर गोविंदा को ‘चीटर नंबर-1’ कहे जाने पर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब गोविंदा के फैंस और मीडिया को देना चाहिए। सुनीता ने यह भी कहा कि अगर कुछ करना ही था तो अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से करते यह उनका स्टैंडर्ड नहीं है। सोनू निगम ने पहली बार गाया हरियाणवी गाना बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने पहली बार हरियाणवी गाने में अपनी आवाज दी है। उनका हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के साथ डुएट सॉन्ग ‘चुन्नी’ 7 अगस्त को रिलीज हुआ। रिलीज के तीन दिनों में गाने को करीब 28 लाख व्यूज मिल चुके हैं। गाने की खास बात यह है कि इसकी कहानी लेखन और निर्देशन में हरियाणा के कलाकारों की अहम भूमिका रही है। सोनू निगम ने इस गाने के जरिए पहली बार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा है। क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने एक्ट्रेस चार्ली चौहान से की शादी भारतीय क्रिकेटर और चंडीगढ़ निवासी रमनदीप सिंह ने टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 7 अगस्त को पंचकूला के पिंजौर स्थित एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से आनंद कारज किया। शादी में युवराज सिंह अभिषेक शर्मा अर्शदीप सिंह समेत कई क्रिकेटर्स और टीवी-फिल्म जगत की हस्तियां शामिल हुईं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बताया जा रहा है कि रमनदीप और चार्ली करीब 8 साल से रिलेशनशिप में थे। शूटिंग के दौरान शहनाज गिल के साथ हादसा एक्ट्रेस शहनाज गिल शूटिंग के दौरान एक अजीबोगरीब हादसे का शिकार हो गईं। सेट पर दौड़ते समय उनकी नाक की नथ अचानक मुंह में चली गई और वह गलती से उसे निगल गईं। शहनाज ने इस घटना का बिहाइंड द सीन्स वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हादसे के बाद उनके को-स्टार सौरभ सचदेवा ने उन्हें संभाला। खास बात यह रही कि घटना के बावजूद शहनाज ने शूटिंग नहीं रोकी और अपना काम पूरा किया। CINTAA विवाद पर पूनम ढिल्लों ने तोड़ी चुप्पी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी CINTAA में विवाद बढ़ता जा रहा है। संगठन की एग्जीक्यूटिव कमेटी के 8 निर्वाचित सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा देकर मौजूदा नेतृत्व पर भरोसा नहीं होने का आरोप लगाया और नए चुनाव की मांग की। इस्तीफा देने वालों में हेमंत पांडे मुकेश ऋषि साहिला चड्ढा हेतल परमार पुनीत इस्सर विंदू दारा सिंह विकास वर्मा और दीपक पाराशर शामिल हैं। विवाद के बीच CINTAA अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने अपने और वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे पर लगे आरोपों को बेहद आपत्तिजनक बताया है।