Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
02-Aug-2026

जाम सांवली मंदिर दर्शन जा रहे छात्रों की बोलेरो पलटी 15 घायल बैरियर तोड़ भाग रहे ट्रक से 38 गौवंश बरामद 5 की मौत; दो तस्कर फरार राजा शंकर शाह छात्रावास में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व करियर मार्गदर्शन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी निःशुल्क IIT-JEE व NEET कोचिंग रैपिड चेस टूर्नामेंट 90 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा नागपुर रोड स्थित लिंगा बायपास के पास शनिवार देर रात छात्रों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 18 छात्रों में से 15 घायल हो गए। सभी छात्र सिवनी जिले के शासकीय हाई स्कूल दिघोरी के बताए जा रहे हैं जो जाम सांवली मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आने पर उसका ऑपरेशन कर टांके लगाए गए जबकि अन्य छात्रों को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने खिरसाडोह बाईपास पर गौवंश से भरे ट्रक (एमएच-31 डीएस 1393) को जब्त किया। ट्रक में 38 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे थे जिनमें से 5 की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ईश्वरी पटले ने बताया कि ट्रक तामिया की ओर से नागपुर जा रहा था। चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। बरामद गौवंश को मेघासिवनी गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर मामले की जांच कर रही है। गोटुल वेलफेयर ट्राइबल सोसाइटी द्वारा राजा शंकर शाह बालक छात्रावास में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश भलावी डॉ. भूपेंद्र भलावी एवं विरेन्द्र उइके ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। साथ ही विद्यार्थियों को करियर अनुशासन शारीरिक फिटनेस और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वीर मेमोरियल फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए IIT-JEE और NEET की निःशुल्क कोचिंग शुरू करने की घोषणा की है। फाउंडर रविकांत अहिरवार ने बताया कि यह पहल उज्ज्वल कोचिंग क्लासेस के सहयोग से संचालित होगी जिसमें चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन नियमित कक्षाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी शुल्क के कराई जाएगी। सीपी चेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित रैपिड चेस टूर्नामेंट में 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-9 अंडर-10 और अंडर-11 वर्ग के बच्चों की सर्वाधिक भागीदारी रही जो शतरंज के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है। बच्चों के साथ 75 वर्ष तक के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जनहित की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन किसानों-आदिवासियों के मुद्दे उठाए किसानों आदिवासियों युवाओं एवं आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में यूरिया की टोकन व्यवस्था समाप्त कर उर्वरक की सुगम उपलब्धता पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में कमी आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे प्रदान करने अतिक्रमण के नाम पर बेदखली रोकने आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षकों व डॉक्टरों की नियुक्ति 0आदिवासी भूमि की जांच तथा नीट पेपर लीक मामले में छात्रों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं। जनजातीय विद्यालयों में कराटे प्रशिक्षण का वार्षिक कैलेंडर-2026 जारी । जनजातीय कार्य विभाग ने विशिष्ट आवासीय एवं शैक्षणिक संस्थानों में कराटे प्रशिक्षण के लिए वार्षिक कार्ययोजना (कैलेंडर-2026) जारी कर दी है। राज्य कराटे प्रमुख राजेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि सहायक आयुक्त सतेंद्र मरकाम के मार्गदर्शन में प्रदेश के 21 जिलों में 150 ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में आत्मरक्षा तकनीक काता कुमिते तथा वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नवीन प्रतियोगिता नियम-2026 की जानकारी दी जाएगी जिससे छात्र जिला संभाग राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। मातृत्व परिवार ने 13 जरूरतमंद विद्यार्थियों का कराया स्कूल में प्रवेश मातृत्व परिवार की बहनों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकलूधाना के 13 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शालेय शुल्क गणवेश स्कूल बैग और जूते उपलब्ध कराकर उनका विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग सभी छात्रों व शिक्षकों को पेन एवं खाद्य सामग्री खेल सामग्री तथा छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। 35 साल की सेवा के बाद गोविंद यूनाती सेवानिवृत्त जिला कुश्ती संघ ने दी भावभीनी विदाई पुलिस विभाग से 35 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए कुश्ती प्रशिक्षक गोविंद यूनाती का ओलंपिक स्टेडियम में जिला कुश्ती संघ ने सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उनके योगदान की सराहना की। जिला गोली यदुवंशी समाज की नई कार्यकारिणी गठित जन्माष्टमी आयोजन की तैयारी शुरू जिला गोली यदुवंशी समाज की क्षेत्रीय बैठक रविवार को राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें समाजहित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मीडिया प्रभारी की नियुक्ति भी की गई तथा आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। समाजजनों ने एकता शिक्षा और युवा सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया। वार्ड 31 में 62 घरों का सर्वे 4 स्थानों पर मिला लार्वा नष्ट शहर के वार्ड क्रमांक 31 (छोटी माता मंदिर वार्ड) में रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 मिनट डेंगू पर वार अभियान चलाया गया। पार्षद टिंकू राय की मौजूदगी में तीन स्वास्थ्य दलों ने 62 घरों का सर्वे कर 4 घरों में मिले एडीज मच्छर के लार्वा का नष्टीकरण किया।