Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Aug-2026

भोजशाला विवाद में शांतिपूर्ण रही जुमे की नमाज मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद पहली बार सर्वे नंबर 612 पर जुमे की नमाज अदा की गई. करीब 150 लोगों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी. प्रशासन ने पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और कानून-व्यवस्था सामान्य बताया. हालांकि प्रशासन की निगरानी में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली. दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोले- भारती ने BJP से पैसे लिए मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने भाजपा से फंडिंग ली। चुनाव हराने के लिए भितरघात कर साजिश रची। घनश्याम ने राजेंद्र भारती को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की है। वहीं आरोपों पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने घनश्याम सिंह को कायर और डरपोक बताया। उन्होंने कहा-वे संभावित हार के डर से ऐसे आरोप लगा रहे हैं। घनश्याम सिंह ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सहमति और सहयोग से चुनाव लड़ा। चुनाव के फंड मैनेजमेंट में भी भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका रही। इंदौर हाईकोर्ट ने प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम पर लिया संझान इंदौर के बाणगंगा स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। पानी की टंकी परिसर में संचालित अवैध वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की दुर्दशा लापरवाही और एक बुजुर्ग महिला की पिटाई के मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने प्रशासन पुलिस और नगर निगम से पूछा कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। सभी संबंधित विभागों को कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए।बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और नगर निगम ने वृद्धाश्रम को सील कर दिया और बुजुर्गों को अन्य आश्रमों में शिफ्ट कर दिया। भोपाल में पहली बार PIT-NDPS के तहत कार्रवाई भोपाल पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पहली बार PIT-NDPS एक्ट 1988 के तहत एक आदतन गांजा तस्कर के खिलाफ निवारक निरोध (प्रिवेंटिव डिटेंशन) की कार्रवाई की है। भोपाल संभाग के आयुक्त ने शेलू उर्फ शैलेश संकत के खिलाफ छह माह के निरोध का आदेश जारी किया है। आरोपी को केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया जाएगा।