Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Aug-2026

1. शूटिंग के दौरान चोटिल हुईं रश्मिका मंदाना 6 हफ्ते करेंगी आराम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डांस और एक्शन सीक्वेंस फिल्माते समय उनकी हिप का एक टेंडन अलग हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की चोट आमतौर पर प्रोफेशनल एथलीट्स में देखने को मिलती है। मेडिकल जांच के बाद रश्मिका को छह हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने और उसके बाद रिहैबिलिटेशन शुरू करने की सलाह दी गई है। चोट के चलते उनकी फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है हालांकि उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 2. सलमान खान ने संजय दत्त के लिए लिखा भावुक संदेश बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त संजय दत्त के साथ सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा कर एक भावुक पोस्ट लिखी है। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान ने कैप्शन में संजय दत्त को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनके लिए अल्लाह भगवान और जीसस से हमेशा खुश और स्वस्थ रहने की दुआ मांगी। सलमान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों सितारों की गहरी दोस्ती की खूब चर्चा हो रही है। 3. मंदिर में काला चश्मा पहनने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सावन की शुरुआत पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं लेकिन उनका यह दौरा सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया। भूमि ने मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा किए जिनमें वह काला चश्मा पहने नजर आईं। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पूजा के दौरान सनग्लासेज पहनने को लेकर आपत्ति जताई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि भूमि ने इस विवाद पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 4. पाकिस्तान में भी रामायण के ट्रेलर की जमकर तारीफ रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण का ट्रेलर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स भव्य मेकिंग और स्टार कास्ट की खुलकर सराहना की है। कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने कहा कि ट्रेलर देखकर वह फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और बड़े बजट का असर हर फ्रेम में साफ दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 5. रामायण ट्रेलर के बाद कंगना रनोट का तंज सीता रूप की पुरानी तस्वीर शेयर फिल्म रामायण के ट्रेलर रिलीज होने के बाद अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर अपने स्कूल के दिनों की एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वह माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद। कंगना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। वहीं फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी के लुक को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।