Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Aug-2026

कुकड़ीखापा वाटरफॉल में सेल्फी के दौरान फिसला युवक मौत रॉयल एनफील्ड डीलरशिप के नाम पर 78 लाख की ठगी मैकेनिक बनकर बिहार पहुंची पुलिस2 आरोपी गिरफ़्तार हूटर सायरन और VIP स्टिकर वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा 45 वाहनों पर की कार्यवाही जूनियर डॉक्टरों ने उठाई वेतनमान बढ़ाने की मांग सौंपा ज्ञापन 10 फीट से ऊंची और पीओपी की मूर्तियों पर प्रशासन की सख्ती मोहखेड़ थाना अंतर्गत उमरानाला चौकी क्षेत्र स्थित कुकड़ीखापा वाटरफॉल में शनिवार को पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चांद के भाजीपानी निवासी राहुल पिता गलीत बरकड़े (२१) अपने चार दोस्तों के साथ कुकड़ीखापा वाटरफॉल पिकनिक मनाने आया था। इसी दौरान वह झरने के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर नेहरू वार्ड निवासी संजय कुमार अग्रवाल से करीब 78 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो और फरार आरोपी उदय कुमार और रंजीत उर्फ अखिलेश कुमार को कुंडीपुरा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में संजय कुमार अग्रवाल की शिकायत पर जनवरी 2025 में अपराध दर्ज किया गया था। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया तथा आठ दिनों तक बिहार में एसी-गीजर मैकेनिक बनकर गुप्त रेकी की। सटीक जानकारी मिलने पर पटना और नालंदा से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस पहले भी इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार से विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत अनाधिकृत रूप से लाल-पीली बत्ती हूटर सायरन फ्लैश लाइट लगाने नंबर प्लेट पर VIP अथवा पदनाम के स्टिकर चस्पा करने और ब्लैक फिल्म का उपयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जानकारी देते हुए यातायात डीएसपी आरपी चौबे ने बताया कि पूर्व में वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई थी इसके बावजूद उल्लंघन करने वालों पर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक करीब 45 वाहनों के चालान बनाए जा चुके हैं तथा अवैध हूटर सायरन और स्टिकर हटवाए गए हैं। छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सीआईएमएस) के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने वर्तमान ₹14337 मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30000 प्रतिमाह करने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों का कहना है कि इंटर्न चिकित्सक अस्पताल की ओपीडी आपातकालीन सेवाओं और अन्य विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा लगातार 24 घंटे तक ड्यूटी भी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम स्टाइपेंड मिल रहा है। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से शीघ्र स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग करते हुए उचित कार्रवाई की अपील की है। आगामी गणेशोत्सव एवं अन्य मूर्ति स्थापना कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए 10 फीट से अधिक ऊंची और पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) की मूर्तियों के निर्माण पर रोक लगा दी है। एसडीएम सुधीर जैन ने मूर्तिकारों की बैठक लेकर पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। कुंभकार समाज के अध्यक्ष शीतल मालवीय ने कहा कि स्थानीय मूर्तिकार पीओपी की मूर्तियां नहीं बनाते लेकिन बाहर से आने वाली पीओपी की मूर्तियों पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। काम्बिंगऑपरेशन एक ही रात में 142 वारंटियों की गिरफ्तारी 150 लीटर शराब जब्त जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने विशेष नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। एक ही रात में 22 स्थायी और 120 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 142 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अभियान के दौरान 97 गुंडा बदमाश 77 निगरानी बदमाश एक जेल से रिहा आरोपी और 42 कबाड़ियों की सघन जांच की गई। वहीं 24 लोगों के कब्जे से करीब 150 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने 8 गुमशुदा व्यक्तियों को भी तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। हर विद्यार्थी तक पहुंचे योजनाओं का लाभ डीईओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे की अध्यक्षता में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के सभी बीईओ और बीआरसी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण अपार आईडी निर्माण सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों साइकिल वितरण तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की विकासखंडवार समीक्षा की गई। डीईओ ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने सीएम हेल्पलाइन के मामलों का शीघ्र निराकरण करने तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बेहतर शिक्षण व्यवस्था और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र छात्र तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के तहत जिला चिकित्सालय में स्तनपान: जीवन की सतत शुरुआत के लिए– जो प्रभावी है उसे और सशक्त बनाएं थीम पर सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करने छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभ बताए। इस दौरान स्तनपान संदेश वृक्ष पर प्रेरक संदेश लिखकर जागरूकता का संदेश दिया गया स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला आयोजित पोर्टल संचालन व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जिले में स्वच्छतम पोर्टल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन विषय पर जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की गई। महापौर विक्रम अहके की अध्यक्षता एवं नगर निगम आयुक्त व जिला परियोजना अधिकारी (डूडा) चंद्र प्रकाश राय की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ इंजीनियर स्वच्छता प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को स्वच्छतम पोर्टल पर समयबद्ध जानकारी दर्ज करने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 4-वे स्रोत पृथक्करण स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) स्टार रेटिंग ओडीएफ प्रोटोकॉल और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया देश सेवा के 24 साल पूरे एन. सूबेदार भास्कर स्वामी का हुआ सम्मान भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट (3 राजपूत) के एन. सूबेदार भास्कर स्वामी 24 वर्षों की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा पूर्ण कर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए भास्कर स्वामी ने श्रीनगर डोडा तवांग जम्मू राजौरी सहित देश के कई संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं देकर राष्ट्र सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के बाद गृह नगर छिंदवाड़ा पहुंचने पर परिजनों मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया तथा सम्मान यात्रा निकालकर उनके राष्ट्रसेवा के समर्पण को सलाम किया। आयुष ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या प्राकृतिक उपचार पर विश्वास कायम जिला अस्पताल में आयुर्वेद होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग द्वारा दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से मरीज एलोपैथी के साथ आयुष पद्धतियों का भी लाभ उठा रहे हैं। मौसम परिवर्तन के दौरान मलेरिया डायरिया सिकल सेल सहित अन्य सामान्य बीमारियों में आयुष औषधियों से राहत मिलने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलने के कारण मरीजों का विश्वास इन पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों पर बढ़ा है। जिला अस्पताल में एक ही परिसर में सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर उपचार का विकल्प मिल रहा है।