अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा बोलेरो रोककर सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां चार साल तक आश्वासन न परीक्षा न डिग्री छात्रों ने नर्सिंग कॉलेज के खिलाफ खोला मोर्चा जनसुनवाई के लंबित मामलों का एक सप्ताह में करें निराकरण: कलेक्टर तीन लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद ने रेलमंत्री से की मुलाकात रखीं कई अहम मांगें जुन्नारदेव केतामिया मार्ग स्थित मुआरी गांव में अवैध शराब तस्करी के विरोध में सोमवार को ग्रामीण महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। शराब से भरी बोलेरो गांव पहुंचने की सूचना पर महिलाएं लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचीं और वाहन को घेरकर उसमें रखी शराब की पेटियां सड़क पर फेंक दीं। महिलाओं का विरोध देख वाहन में सवार लोग मौके से भाग निकले। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है जिससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और पारिवारिक विवाद भी बढ़ रहे हैं। महिलाओं ने प्रशासन और पुलिस से अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने तथा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर के कराबोह स्थित SAK मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस के खिलाफ छात्रों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में संस्थान के पास मान्यता नहीं होने के बावजूद छात्रों से प्रवेश लेकर फीस और मूल दस्तावेज जमा कराए गए। इसके बाद चार वर्षों तक परीक्षा के नाम पर छात्रों को लगातार आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन आज तक परीक्षा आयोजित नहीं हुई। छात्रों का आरोप है कि इससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है और उनके परिवारों को आर्थिक व मानसिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संस्थान प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा दोषियों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी लंबित शिकायतों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण की फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने सभी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में सैंपलिंग और निगरानी बढ़ाने तथा होटल-ढाबों की नियमित जांच कर स्वच्छता मानकों का पालन कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन न्यायालयीन प्रकरणों और विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। गो सम्मान अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को सैकड़ों गोभक्तों ने छोटी बाजार स्थित राम मंदिर से गौ सम्मान यात्रा निकालकर जिला कलेक्टर को तीन लाख हस्ताक्षरों वाली पेन ड्राइव एवं ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी बजरंग दल महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यह देशव्यापी अभियान 20 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर केंद्र सरकार तक जनभावना पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है तथा मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। सांसद बंटी विवेक साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने टाटानगर-इतवारी व चित्रकूट एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा तक विस्तारित करने दादाधाम एक्सप्रेस का पुनः संचालन परासिया स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करनेछिंदवाड़ा-नरसिंहपुर-सागर व पांढुर्णा-सौसर नई रेल लाइन आमला-छिंदवाड़ा रेलखंड के दोहरीकरण प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण सहित मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की। रेल मंत्री ने सांसद की मांगों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। खाद्य विभाग ने की औचक जांच डेयरियों से लिए नमूने कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर खाद्य विभाग ने सोमवार को शहर के विभिन्न डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच दल ने गुरैया स्थित दिनशा मिल्क चिलिंग सेंटर से दूध के दो नमूने सांची डेयरी खजरी से दूध दही और घी के नमूने तथा सेंट्रल मार्ट से घी के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। वहीं कामधेनु डेयरी वर्षा डेयरी और सत्यम शिवम डेयरी में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके अलावा स्पाइस-28 रेस्टोरेंट के किचन का भी निरीक्षण कर संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस बिना पंजीयन संचालित कोचिंग संस्थानों पर होगी कार्रवाई विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सोमवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी कोचिंग संस्थानों का पंजीयन अनिवार्य करने अगले तीन माह तक स्कूलों हॉस्टलों और कोचिंग संस्थानों में मोटिवेशनल व काउंसलिंग सत्र आयोजित कराने तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों को नियमित निरीक्षण शिकायत निवारण व्यवस्था हेल्पलाइन काउंसलर और शिक्षक-पालक योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग कराने के निर्देश भी दिए गए। वाहन जांच में मिली अनियमितताएं 11 चालकों पर ₹57 हजार का जुर्माना परिवहन विभाग ने सोमवार को छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाकर करीब 25 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस ओवरलोडिंग सहित अन्य नियमों की जांच में अनियमितता मिलने पर 11 वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹57 हजार का जुर्माना वसूला गया शीर्षक: 15 अगस्त समारोह की तैयारियां शुरू पुलिस ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय का मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा जबकि सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे और कलेक्टर कार्यालय में 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह में परेड सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय-अशासकीय व्यक्तियों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही ध्वज संहिता का पालन सुरक्षा यातायात पेयजल विद्युत बैठक व्यवस्था सहित सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन जनहित के मुद्दों पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने शिक्षा स्वास्थ्य किसानों और आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों और स्कूलों की व्यवस्थाएं सुधारने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने किसानों को उर्वरक वितरण में राहत देने पेन-बेतवा परियोजना प्रभावितों के पुनर्वास तथा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर जिले की सभी शराब दुकानें बंद रखने सहित कई मांगें उठाईं। पार्टी ने जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विजयगान कवि सम्मेलन में शहीद परिवारों का सम्मान राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुई काव्य संध्या कारगिल विजय दिवस और युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर छिंदवाड़ा में आयोजित विजयगान कवि सम्मेलन एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह में शहीद मेजर अमित ठेंगे कॉर्पोरल विक्की पहाड़े और धर्मेंद्र साहू के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों और शायरों ने राष्ट्रभक्ति वीरता और सामाजिक सरोकारों पर आधारित काव्य प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा। समारोह में पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके महापौर विक्रम सिंह अहके और नेता प्रतिपक्ष हंसा अंबर दाढ़े सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे बाइक रैली और परिचय सम्मेलन के साथ मनाई यज्ञसेन महाराज जयंती गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञसेन महाराज की जयंती जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित मोटरसाइकिल रैली समाज मिलन समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षों से आयोजित यह कार्यक्रम अब जिला स्तर पर पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि समाज की ओर से रक्तदान वृक्षारोपण और राष्ट्र सेवा जैसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।