Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Sep-2026

जबलपुर : हनुमानताल थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक हनुमानताल तालाब में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पानी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश उतराती हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी तब लगी जब नगर निगम के सफाईकर्मी रोज की तरह तालाब की सफाई करने पहुंचे थे। सफाई के दौरान पानी में शव तैरता देख कर्मचारी ने बिना देर किए तुरंत हनुमानताल पुलिस को इसकी सूचना दी।खबर मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन तत्काल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक कौन है वह तालाब तक कैसे पहुंचा और घटना हादसा है या कुछ और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवाते हुए आसपास की बस्तियों और गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती अपार श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर विश्वकर्मा प्रगति संघ के बैनर तले पुराना कंचनपुर स्थित न्यू भूमि नहर मार्ग सन सिटी चौराहा वर्मा आटा चक्की के समीप भव्य पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। इन धार्मिक अनुष्ठान में केंट विधायक अशोक रोहाणी सहित समाजबंधुओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर देवशिल्पी की विधिवत पूजा की और नगरवासियों के जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष बलीराम विश्वकर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जयंती महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि हमारे देश के शिल्पकारों कारीगरों तकनीशियनों और श्रमिकों के अथक परिश्रम अद्वितीय कौशल तथा आपसी एकजुटता को नमन करने का दिन है। ये दिन समाज को हुनर और मेहनत का सच्चा सम्मान करने का संदेश देता है। पूजन समारोह के दौरान उपस्थित समाज के गणमान्य नागरिकों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। जबलपुर: सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल से हवाई फायरिंग का रील बनाकर सनसनी फैलाने वाले मामले में थाना माढ़ोताल पुलिस ने मुख्य आरोपी जब्बार उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया है। 3 अप्रैल को वायरल हुए इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित एफआईआर दर्ज की थी। मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी ऋतिक जायसवाल और प्रथम सिंह से पूछताछ के आधार पर पुलिस को ढलगर मोहल्ला हनुमानताल निवासी जब्बार की तलाश थी जिसने वारदात में इस्तेमाल हथियार उपलब्ध कराया था।बीती रात पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी जब्बार को धर दबोचा और उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी के पास यह अवैध हथियार कहां से आया था। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के तहत अदालत में पेश किया जा रहा है। जबलपुर: रानीताल स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने डिवाइडर के पास 70 वर्षीय बुजुर्ग अशोक कुमार जैन मृत अवस्था में पाए गए। शव के पास उनकी बेटी अनीता जैन गुमसुम बैठी हुई थी। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे गरीब नवाज कमेटी के सदस्यों ने मामले की जानकारी ली। बेटी अनीता ने बताया कि उसके पिता मजदूरी का काम करते थे और रात में मंदिर के पास ही सो जाया करते थे। बुजुर्ग की आर्थिक स्थिति और मजबूरी को देखते हुए गरीब नवाज कमेटी के रियाज अली माजिद अंसारी यूसुफ मालगुजार मोहसिन भाई और मो. करीम ने आगे बढ़कर व्यवस्था संभाली। कमेटी के सहयोग से बेटी अनीता के हाथों रानीताल मुक्तिधाम में पूरे सम्मान के साथ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है। जबलपुर । गुरुवार सुबह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी चौथे सेमेस्टर की हिंदी परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सुबह 7 बजे परीक्षा शुरू होते ही जैसे ही छात्रों के हाथ में प्रश्नपत्र आया उसमें सिलेबस से बाहर के प्रश्न देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्र परीक्षा का बहिष्कार कर केंद्र से बाहर निकल आए और एनएसयूआई प्रभारी अचल नाथ के नेतृत्व में सीधे कुलपति निवास का घेराव करने पहुंच गए।छात्रों का आरोप है कि उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी की थी लेकिन कथित तौर पर पूरा प्रश्नपत्र ही आउट ऑफ सिलेबस दे दिया गया। इससे विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रण प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं कि प्रश्नपत्र की जांच और स्वीकृति किस स्तर पर की गई थी। छात्रों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने और प्रभावित विद्यार्थियों के हित में पुनः परीक्षा या उचित निर्णय लेने की पुरजोर मांग की है।