क्षेत्रीय
सीहोर जिले की शासकीय प्राथमिक शाला नोनीखेड़ी काजी में बिना बच्चों के सिर्फ कागजों पर स्कूल संचालित करने और मिड-डे मील का बजट ठिकाने लगाने के गंभीर मामले को मध्य प्रदेश सरकार ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि विभागीय अधिकारियों की टीम भेजकर इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी।