हर आंगन जला आशीर्वाद का दीया 2 लाख दीपों से रोशन हुआ छिंदवाड़ा घर में रखी इल्लीनाशक दवा पीने से नाबालिग की मौत सेवा संकल्प में रक्तदान का संकल्प शिविर में जुटा 111 यूनिट रक्त डोलोमाइट का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़ 500 की जांच के बाद 60 मरीज ऑपरेशन के लिए चुने सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 1.50 लाख लाभार्थी परिवारों के घरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर 2 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वही शहर के छोटा तालाब स्थित सुभाष पार्क परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में करीब 25 हजार दीपों की आकर्षक श्रृंखला सजाई गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव मनीष सिंह कलेक्टर हरेंद्र नारायन पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह एसडीएम सुधीर जैन नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय धर्मेश मिगलानी रमेश पोफली पार्षद दिवाकर सदारंग सहित अन्य पार्षद जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। तो वहीं सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा फवारा चौक पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे रोहनाकला में घर में रखी फसल में लगने वाली इल्लियों को मारने की दवा का सेवन करने से 14 वर्षीय नाबालिग युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को आरती पिता अमर सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी उमरेड ने घर में रखी इल्लीनाशक दवा का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां करीब दो दिन तक उपचार चलने के बाद गुरुवार को आरती ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की परिस्थितियों और दवा सेवन के कारणों की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और आमजनों ने सहभागिता करते हुए 111 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में सांसद विवेक बंटी साहू भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव कलेक्टर नारायण अपर कलेक्टर श्री पटेल सहित अजय सक्सेना धर्मेंद्र मिगलानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शेषराव यादव ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने का माध्यम है जबकि सांसद बंटी साहू ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर खनिज विभाग ने सौंसर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। 17 सितंबर को रेमण्ड-बोरगांव मार्ग पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डोलोमाइट का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर क्रमांक MH40BE7589 मय ट्रॉली पकड़ी गई। विभागीय अमले ने वाहन को जब्त कर डोलोमाइट सहित लोधीखेड़ा थाना परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया। मामले में प्रकरण दर्ज कर जुर्माना निर्धारण के लिए कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के सेवा अभियान के तहत चंदनगांव में जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाटिका के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार कार्य का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में किया गया। वहीं आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर में करीब 500 नागरिकों की जांच की गई जिनमें से 60 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों का जबलपुर में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह संदीप रघुवंशी अजय सक्सेना पार्षद दिवाकर सदारंग रोशन सिंगनापुरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 500 दीदियों ने खेल संस्कृति और मिलेट व्यंजनों में दिखाई प्रतिभा इंदिरा प्रियदर्शिनी ग्राउंड (शुक्ला ग्राउंड) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “नमो युवा शक्ति” नारी आजीविका महोत्सव आयोजित किया गया। कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में जिलेभर से करीब 500 स्व-सहायता समूह सदस्य शामिल हुईं।महोत्सव में यूथ मैराथन रस्साकशी खो-खो चेयर रेस प्रश्नोत्तरी योग संगीत व नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कुकिंग प्रतियोगिता में मिलेट प्रोटीन एवं पारंपरिक व्यंजनों ने आकर्षण बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं स्व-सहायता समूहों की सदस्य मौजूद रहीं। पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान पेश की मानवता की मिसाल सेवा संकल्प अभियान 2026 के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय छिंदवाड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छिंदवाड़ा पुलिस के नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी रक्षित निरीक्षक हर्ष यादव निरीक्षक सत्येंद्र बघेल सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायिनी बन सकती है। पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का दायित्व कानून व्यवस्था के साथ समाज के सुख-दुख में सहभागी बनना भी जयकारों के बीच हुई भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना हवन-पूजन के बाद बांटा प्रसाद श्री विश्वकर्मा सेवा समिति इमलिया बोहता चौक द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती पर लगातार तीसरे वर्ष आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुबह भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना के बाद विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। शाम को समाजजनों के लिए भोजन प्रसाद का आयोजन हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समिति के अनुसार 18 सितंबर को सुबह 8 बजे रामोड़े बोरिया स्थित स्थल पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। चार माह से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना समाप्त 15 दिन में स्थायी समाधान का आश्वासन स्वास्थ्य विभाग के एमटीडब्ल्यू आउटसोर्स कर्मचारियों का चार माह से वेतन बकाया होने के विरोध में सीएमएचओ कार्यालय पर चल रहा तीन दिवसीय धरना 17 सितंबर को समाप्त हो गया। सीएमएचओ ने कर्मचारियों को 15 दिन में वेतन समस्या के स्थायी समाधान और दो दिन में वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। धरने में सभी ब्लॉकों के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कर्मचारियों से 10 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित ‘बिचौलिए भगाओ नियमितीकरण कराओ’ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।