Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Jul-2026

एथेनॉल प्लांट चावल घोटाला: दो और आरोपी गिरफ्तार SIT की कार्रवाई तेज ब्लैकमेलिंग करने और शिकायतों का भय दिखाकर वसूली करने वाले दो गिरफ्तार डबल मनी घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन 20 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज जब्त बालाघाट में एथेनॉल प्लांट के नाम पर हुए कथित चावल घोटाला मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। 24 जुलाई को टीम ने हर्ष राइस मिल के संचालक विनोद शर्मा और संचेती राइस मिल के प्रबंधन से जुड़े राजेश संचेती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि विनोद शर्मा को पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया जबकि राजेश संचेती संचेती राइस मिल का प्रबंधन संभाल रहे थे। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी सौरभ संचेती गंभीर संचेती और एवीजे एथेनॉल प्लांट के संचालक पिता-पुत्र समेत कई आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश में एसआईटी लगातार दबिश दे रही है। बालाघाट में अजाक थाना पुलिस ने सीएम हेल्पलाइन और शिकायतों का डर दिखाकर सरपंचों से रंगदारी वसूलने और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में दो तथाकथित पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय अजीत और अंकुश चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 90 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत मौदा के सरपंच मनमोहन वैद्य की शिकायत पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि दोनों ने शिकायतें और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण बंद कराने के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपये की मांग की थी। पहली किश्त के रूप में 60 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। पुलिस ने जाल बिछाकर दूसरी किश्त लेते समय दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे जांच जारी है। जिले के बहुचर्चित डबल मनी घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन से जुड़े दस्तावेज रजिस्टर आयकर रिटर्न की फाइलें बैंक पासबुक चेकबुक मोबाइल पीओएस बैंक इंस्टा किट और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है। सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। एसपी आदित्य मिश्रा के अनुसार 617 चेक 20 रजिस्टर 59 बैंक इंस्टा किट और एक बैंक मोबाइल कियोस्क भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में रुपचंद हरदे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जल्द ही ईडी को मामले की जानकारी देगी और निवेशकों की रकम लौटाने की योजना पर भी काम कर रही है। **लालबर्रा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान छात्रों को दिलाई नशा न करने की शपथ** मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष नशा मुक्ति अभियान 2.0 **नशे से दूरी है जरूरी** के तहत बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी राजमल दायमा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाम पहुंचकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था होती है और इस समय सही निर्णय भविष्य को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को जीवनभर नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सिझोरा परिक्षेत्र के ग्राम खटोला की है जहां तेंदुए के घर में घुसने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम तत्काल पहुंची और अधिकारियों की निगरानी में तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया। जांच में पता चला कि तेंदुआ घायल था। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए मुक्की वन्यजीव चिकित्सालय भेजा गया। सहायक संचालक आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि तेंदुए की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उपचार के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।