Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Jul-2026

​धार की ऐतिहासिक भोजशाला का विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जुम्मे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक बेनतीजा समाप्त हुई। प्रशासन द्वारा 40 पीर के पास सुझाए गए वैकल्पिक स्थान जो मस्जिद से दो किलोमीटर दूर है इस पर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई है। ​कमाल मौला वेलफेयर सोसाइटी के सदर अब्दुल समद खान ने आरोप लगाया कि प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का प्रभावी पालन कराने में विफल रहा है। समाज का कहना है कि वे अपनी जमीन पर ही नमाज अदा करना चाहते हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी दाखिल की गई है जिस पर आज सुनवाई प्रस्तावित है। मुस्लिम पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय का सम्मान करने की बात कही है। #EMSTV #EMSTVNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #MPNews #Dhar #Bhojshala #BhojshalaCase #SupremeCourt #SupremeCourtHearing