Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Jul-2026

अतिथियों के इंतजार में देर शाम तक स्कूल में डटे रहे छात्र - बघोली स्कूल में ढाई घंटे देरी से हुआ भूमिपूजन कृषि मंत्री का पुतला फूंका किसान कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन ग्रामीण की सूचना से बचा दुर्लभ पेंगोलिन सुरक्षित वन में पहुंचाया बालाघाट के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघोली में शुक्रवार को 71 लाख 5 हजार रुपये की लागत से बनने वाली प्रयोगशाला और अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक अनुभा मुंजारे और पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य मौसम हरिनखेड़े ने किया। इस परियोजना से स्कूल की शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा। हालांकि कार्यक्रम का निर्धारित समय शाम 4 बजे था लेकिन अतिथियों के करीब ढाई घंटे देर से पहुंचने के कारण भूमिपूजन शाम 6:30 बजे शुरू हुआ। इस दौरान रिमझिम बारिश और ढलती शाम में स्कूली बच्चे स्वागत थालियां और फूल लेकर इंतजार करते रहे। आयोजन में मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों को लंबे समय तक इंतजार कराने पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बच्चों के समय और मौसम की परिस्थितियों का ध्यान रखना चाहिए। सरकार द्वारा किसानों के साथ की गई वादा खिलाफी व नकली खाद बीज एवं खाद बीज के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में किसान कांग्रेस द्वारा प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय में हल्ला बोल आंदोलन किया गया। किसान कांग्रेस द्वारा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। बालाघाट जिले के वन परिक्षेत्र हट्टा (सामान्य) अंतर्गत ग्राम परासपानी में एक विलुप्तप्राय पेंगोलिन घर में भटककर पहुंच गया। ग्रामीण प्रशांत चौधरी ने सूझबूझ दिखाते हुए 17 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और पेंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे वन परिक्षेत्र कार्यालय हट्टा लाया गया। उप वनमंडलाधिकारी और परिक्षेत्र अधिकारी की मौजूदगी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र गौतम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद विशेषज्ञों की अनुशंसा पर पेंगोलिन को मानव हस्तक्षेप से दूर निकटवर्ती आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में आने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा डायरिया रोको अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यपालन यंत्री बी.एल. उइके के निर्देशन में संस्था नई रोशनी के फील्ड समन्वयकों ने वारासिवनी विकासखंड के ग्राम पिपरिया हुड़कीटोला का भ्रमण कर विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा गतिविधियों का आयोजन किया। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं विद्यालय के शिक्षकों छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वयं पानी की गुणवत्ता जांचने की विधि भी सिखाई गई ताकि वे दूषित पानी की पहचान कर जलजनित बीमारियों से बचाव कर सकें। बालाघाट में दो युवकों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 6 चित्रगुप्त नगर निवासी रोहित बर्वे और उनके मित्र विशाल बाहेश्वर ने मोहल्ले के लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। रोहित ने बताया कि 16 जुलाई की रात वह अपनी बहन के घर लखेरा मोहल्ला से लौट रहे थे। रात करीब 10:15 बजे बैहर रोड पर पांच युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने एसपी से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।