डॉ मोहन यादव कैबिनेट की अगली बैठक राजधानी भोपाल के समीप ग्राम जगदीशपुर के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल चमन महल में होने जा रही है 19 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष कैबिनेट को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं पुलिस - जिला प्रशासन मिलकर बैठक के साथ पार्किंग सुगम यातायात व्यवस्था सौंदर्य करण का काम तेजी से चल रहा है ग्राम जगदीशपुर के सैनी चौराहा से होकर चमन महल तक की सड़क को लोक निर्माण विभाग द्वारा चमकाया जा रहा है ।।। सड़क के दोनों ओर शोल्डर को जीरा गिट्टी डालकर अच्छी तरह से पैक किया जा रहा है जिससे की सिंगल रोड पर वाहनों की डबल क्रॉसिंग और ओवर टेक करने में कोई परेशानी ना हो ।।। हालांकि इस सिंगल रोड को अब पर्यटन की दृष्टि से चौड़ीकरण करने की मांग तेजी से की जा रही है