Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Jul-2026

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आज एक विस्फोटक प्रेसवार्ता कर मंत्री प्रतिमा बागरी पर फिर से जाति प्रमाण पत्र में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। अहिरवार ने कहा कि सरकार ने एक सोची-समझी साजिश के तहत छानबीन समिति का इस्तेमाल कर मंत्री को क्लीन चिट दिलवाई है ताकि उन्हें बचाया जा सके। ​अहिरवार के अनुसार मंत्री प्रतिमा बागरी मूल रूप से राजपूत बागरी समाज से ताल्लुक रखती हैं। कांग्रेस ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट (TRI) की 1998-99 की रिपोर्ट और 1961-71 की जनगणना में भी उनके परिवार की स्थिति स्पष्ट थी