आईएएस आईपीएस आईएफएस को केंद्र की नसीहत लंबी और उबाऊ मीटिंग न ले सरकारी बैठकों में निर्णय लेने में लेटलतीफी और लंबी व उबाऊ मीटिंग से होने नुकसान को लेकर केंद्र सरकार ने नई गाइड जारी की है। इसमें प्रदेश में उच्च पदों पर बैठे आईएएस आईपीएस और आईएफएस अफसरों के लिए केंद्र सरकार ने वर्किंग को लेकर नसीहत दी है।केंद्र ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि अपने अधिकारियों को समझाएं कि अपनी दैनिक कार्यशैली में छोटे-छोटे सुधार करें तो इससे कार्यकुशलता तनाव प्रबंधन और प्रशासनिक गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। ₹20193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 और इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश में एमपी को रोजगार की दिशा में बड़ा आश्वासन मिला है। इन दोनों बड़े आयोजनों के माध्यम से मप्र को कुल ₹20193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे प्रदेश में लगभग 27592 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। भौं-भौं करने वाले बयान पर AIMIM का पलटवार मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद के बीच अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) भी खुलकर मैदान में उतर आई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार (सोशल बॉयकॉट) का ऐलान करते हुए मुस्लिम समाज से अपील की है कि उन्हें निकाह वलीमा जन्मदिन और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आमंत्रित न किया जाए। उन्होंने कांग्रेस विधायक और वक्फ बोर्ड के सदस्य से भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। इंदौर के आराध्य की ऑल इंडिया 110वीं रैंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 11.21 लाख मेडिकल डेंटल AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं।मध्यप्रदेश के इंदौर के आराध्य गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 110वीं रैंक हासिल की। जनरल कैटेगरी में उन्हें 85वीं रैंक मिली है। वे इंदौर के टॉपर भी बने हैं। मध्यप्रदेश से इस बार करीब 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके लिए राज्य के 30 जिलों में 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। MP में 9 दिन बाद हेवी रेन की चेतावनी मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद भारी बारिश यानी हेवी रेन का अलर्ट है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने शुक्रवार को बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 31 जिलों में गरज-चमक आंधी और हल्की बारिश का दौर चलेगा।मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी की तरफ एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव हो रहा है। वहीं प्रदेश के ऊपर तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है।