Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Jul-2026

सोनम वांगचुक पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी करीब तीन हफ्तों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर अभिनेता आमिर खान ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने कहा कि उन्हें वांगचुक की सेहत की चिंता है और उम्मीद है कि वे जल्द अपना अनशन समाप्त करेंगे। आमिर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक के जीवन पर आधारित नहीं थी और फिल्म के निर्माण के दौरान वे उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते भी नहीं थे। सोहेल खान ने साझा किया बचपन का दर्द अभिनेता सोहेल खान ने एक रियलिटी शो में अपने बचपन से जुड़ा बेहद भावुक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था लेकिन शर्म और डर की वजह से उन्होंने कई वर्षों तक इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। सोहेल ने कहा कि इस तरह के अनुभवों पर खुलकर बात करना जरूरी है ताकि पीड़ित खुद को अकेला महसूस न करें। दुल्हनिया ले आएगी का ट्रेलर रिलीज आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी फिल्म दुल्हनिया ले आएगी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में खुशाली कुमार महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी को मिला शानदार रिस्पॉन्स मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म द ओडिसी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शुरुआती दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म के शानदार विजुअल्स सिनेमैटोग्राफी निर्देशन और सिनेमाई अनुभव की जमकर तारीफ की है। अधिकांश दर्शकों ने इसे नोलन की बेहतरीन फिल्मों में शामिल करते हुए इसे बड़े पर्दे पर देखने लायक फिल्म बताया है।