Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Jul-2026

बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी के मामले पर बड़ा बयान दिया है। हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए गोदियाल जी कर रहे हैं। हेमंत द्विवेदी ने कहा कि जिस आरोपी प्रमोद नौटियाल का नाम सामने आ रहा है उसकी नियुक्ति कांग्रेस के कार्यकाल में हुई थी जब गणेश गोदियाल बीकेटीसी के अध्यक्ष थे। ऐसे में कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल पर नजर डालनी चाहिए। इतना ही नहीं हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह पाक-साफ हैं तो बद्रीनाथ धाम की कसम खाकर मंदिर परिसर में आमने-सामने बैठकर चर्चा करें। हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नगला तराई स्थित अपने निजी आवास परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। ओएनजीसी ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत रायपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की है। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा किया गया था। ओएनजीसी के सीजीएम नीरज शर्मा ने बताया कि 35 लाख रुपये की लागत वाली यह हाई-रेजोल्यूशन अल्ट्रासाउंड मशीन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि ओएनजीसी ने पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में लगभग 250 करोड़ रुपये का निवेश सीएसआर के माध्यम से किया है जिसमें अस्पतालों और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना शामिल है। ​ उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 15 दिवसीय ‘हरित यज्ञ’ अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ले. ज. गुरमीत सिंह रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेंद्र कुमार कश्यप मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्य के प्रारम्भ से पहले माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा तराई भवन परिसर में रुद्राक्ष का पौधारोपण किया तथा गांधी हॉल में आयोजित आम की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड ले. ज. गुरमीत सिंह ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति किसान और मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय ने देश को हरित क्रांति का मार्ग दिखाया था और अब समय आ गया है कि यह संस्थान ‘ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0’ का नेतृत्व करे। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर हर गाँव का यही पैगाम - एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आज जनपद के मालदेवता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विधायी एवं संसदीय कार्य निर्वाचन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह विशिष्ट अतिथि तथा रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुबोध उनियाल ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।