Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Jul-2026

हरदा में 12 घंटे बाद किसानों ने खत्म किया चक्काजाम हरदा में आम किसान यूनियन द्वारा इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह से जारी चक्काजाम देर रात 12 बजे स्थगित कर दिया गया। यह प्रदर्शन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने और फसल बीमा की मांगों को लेकर किया गया था।किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा की। प्रशासन ने किसानों को उनकी मांगों को कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने और मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। MSP पर करोड़ों के घोटाले का आरोप भिंड में समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश से गेहूं लाकर जिले की सहकारी समितियों में फर्जी पंजीयन के जरिए समर्थन मूल्य पर खरीदी कराई गई। उन्होंने इसे करोड़ों रुपये का कथित घोटाला बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा पार्षद की हार्ट अटैक से मौत VIDEO छिंदवाड़ा में भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पार्षद लोकेश डेहरिया (48) का बुधवार रात करीब 10 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया।वे डिनर के बाद रोज की तरह कॉलोनी में टहलने निकले थे। तभी अचानक सीने में दर्द होने पर सड़क पर गिर पड़े। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सागर में स्कूली बच्चे के बैग से निकली नागिन सागर के रहली विकासखंड के ग्राम चांदपुर में बुधवार को स्कूली बच्चे के बैग से नागिन निकलने पर हड़कंप मच गया। सांप देख क्लास रूम में मौजूद बच्चे बाहर आ गए। शिक्षकों को मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। स्कूल के एक शिक्षक ने सांप देख उसका रेस्क्यू किया और सांप को पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक स्कूल चांदपुर में बुधवार को कक्षा नर्सरी का छात्र स्कूल पहुंचा। छात्र भास्कर अहिरवार ने किताब निकालने के लिए बैग की चेन खोली। तभी सांप बैग से निकलकर बाहर आ गया। 19 जुलाई से नया सिस्टम हेवी रेन का अनुमान मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन से भारी या अति भारी बारिश नहीं हुई है। इससे सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। 19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। जिसके असर से प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से भी नया सिस्टम बन रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है।