Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Jul-2026

राहुल गांधी की रैली को लेकर रातभर देहरादून में हुआ बवाल राहुल गांधी के 17 जुलाई के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का स्थल बदल दिया गया है. परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द होने के बाद अब कार्यक्रम बन्नू स्कूल मैदान में होगा. छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया. अनुमति न मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने देर रात प्रदर्शन कर सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की. लंबे मिशन पर अंतरिक्ष रवाना हुए अनिल मेनन भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 8 महीने के स्पेस मिशन पर रवाना हो गए. वे 2 रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सोयुज़ MS 29 स्पेसक्राफ़्ट से कज़ाख़िस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से स्पेस रवाना हुए. मिशन के दौरान अनिल मेनन अंतरिक्ष में कई अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे जिनका मकसद इंसानी जीवन को आसान बनाना होगा. अमित शाह से मिले सीएम योगी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. ये मुलाकात दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में हुई है जहां दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट तक बातचीत हुई. इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है वहीं इसे आगामी होने वाले यूपी चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. हालांकि इस मीटिंग को लेकर सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है कांवड़ मेले के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराएंगे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब हरिद्वार के संत समाज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला खत्म होने के बाद कार सेवा की तिथि घोषित की जाएगी। मंगलवार को निरंजनी अखाड़े में हुई बैठक में संतों ने अभियान की रणनीति बनाई और देशभर के साधु-संतों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। वहीं काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने योगी सरकार से 9 अगस्त से पहले मंदिर निर्माण की तिथि घोषित करने की मांग की। सरकार ने फिर दोहराया- पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं केंद्र सरकार ने एक बार फिर से कहा है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि पासपोर्ट अधिनियम 1967 के मुताबिक भारत सरकार देश से बाहर यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट जारी करता है।मंत्रालय ने कहा कि यह एक डॉक्यूमेंट है जो पूरी जांच और वेरिफिकेशन के बाद जारी किया जाता है। इसका संचालन पासपोर्ट अधिनियम 1967 तथा पासपोर्ट नियम 1980 के तहत होता है। जायसवाल ने बताया कि देश के 8% से भी कम नागरिकों के पास पासपोर्ट है। राजस्थान-MP दिल्ली में पारा 38°C से ज्यादा मानसून के ब्रेक ने उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ा दिया है। राजस्थान दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पिछले 3 दिन से तेज गर्मी पर पड़ रही है। दिल्ली में मंगलवार को पारा 38°C रहा।पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश के चार जिलों में बाढ़ लैंडस्लाइड और भारी बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा है। महिला के जबरन ब्रेस्ट दबाना सलवार उतारना…रेप की कोशिश नहीं