Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Jul-2026

फॉर्च्यून की मोस्ट पावरफुल वुमन लिस्ट जारी नीता अंबानी रहीं नंबर-1 फॉर्च्यून इंडिया ने मोस्ट पावरफुल वुमन 2026 लिस्ट का 16वां संस्करण जारी कर दिया है। इस सूची में बिजनेस पब्लिक पॉलिसी हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग एंटरप्रेन्योरशिप और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं को शामिल किया गया है। रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी ने इस साल पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी 18वें स्थान पर रही हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी इस प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है। पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय कार के बाहर वीडियो बनाने पर जताई नाराजगी बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय मंगलवार रात मुंबई में दोस्तों के साथ डिनर के बाद पैपराजी पर नाराज हो गईं। कार में बैठने के बाद भी फोटोग्राफर्स लगातार उनका वीडियो रिकॉर्ड करते रहे जिससे मौनी असहज हो गईं। उन्होंने पहले हाथ के इशारे से कैमरे बंद करने को कहा और बाद में सख्त लहजे में बंद करो कहते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत-इंग्लैंड मैच में साथ दिखे कृति सेनन और कबीर बहिया अभिनेत्री कृति सेनन इंग्लैंड के बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया भी मौजूद थे। दोनों ने स्टेडियम से तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कपिल शर्मा शो 70% स्क्रिप्टेड कीकू शारदा का बड़ा खुलासा कॉमेडियन कीकू शारदा ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि द कपिल शर्मा शो का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पहले से स्क्रिप्टेड होता है जबकि 30 प्रतिशत कॉमेडी मौके पर तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि शो में आने वाले मेहमानों को पहले से जोक्स नहीं बताए जाते ताकि उनके स्वाभाविक रिएक्शन कैमरे में कैद हो सकें। कीकू ने यह भी कहा कि अभिनेता सलमान खान के रिएक्शन का अंदाजा लगाना सबसे मुश्किल होता है। अयोध्या में अनुपम खेर ने किए श्री राम वल्लभा कुंज के दर्शन बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अयोध्या में अपनी आगामी फिल्म श्री रामभूमि की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने सिद्धपीठ श्री राम वल्लभा कुंज जानकी घाट पहुंचकर दर्शन किए और संतों का आशीर्वाद लिया। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि अयोध्या की पावन भूमि पर फिल्म की शूटिंग करना उनके लिए गर्व और आध्यात्मिक अनुभव का विषय है।