राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को रवींद्र भवन भोपाल में आयोजित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 का शुभारंभ किया ।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा मुझे इस बात की प्रसन्नता है हमारी पुलिस के अंदर जज़्बा भी है और जोश भी है। हमारी सरकार पुलिसिंग के अच्छे काम सहित सभी विभागों के अच्छे कार्यों के लिए दृढ़ता के साथ खड़ी है। आपकी सभी प्रकार की समस्याओं के निवारण के लिए भी हमारी सरकार आपका संबल बढ़ाती है।ऐसे संस्कार युक्त नए सामाजिक अभियानों का भी हम स्वागत वंदन करते हैं। और पुलिस ड्रग माफिया के खिलाफ नर्मी छोड़ें गर्मी से पेश आए। इसी भाव के साथ अभियान की शुभकामनाएं देता हूं।