Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Jul-2026

ऑस्ट्रेलिया में मोदी के कार्यक्रम पर विवाद आयोजकों ने कहा- पैसे देकर लोगों को नहीं बुलाया पीएम नरेंद्र मोदी के मेलबर्न में हुए मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम पर आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने के लिए लोगों को पैसे नहीं दिए गए थे।इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया था कि 9 जुलाई को हुए इस कार्यक्रम में लोगों को पैसे देकर चार्टर्ड प्लेन से बुलाया गया था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम के आयोजकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर माफी और बयान वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का अपमान है। इसका खर्च BJP भारत सरकार या ऑस्ट्रेलिया सरकार ने नहीं उठाया। दरअसल पीएम मोदी 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे जहां हुए मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोग शामिल हुए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ₹10 लाख करोड़ की डिफेंस डील ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा खरीद का पैटर्न तेजी से बदला है। पिछले 14 महीनों में मंजूर रिकॉर्ड प्रस्तावों से संकेत मिलता है कि सेना को अब सिर्फ सीमित जवाबी कार्रवाई के लिए नहीं बल्कि लंबी और मल्टीलेवल वॉर के लिए तैयार किया जा रहा है।डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने संघर्ष के बाद से 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी जिनकी कुल कीमत 9.80 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। यह रकम एक साथ खर्च नहीं होगी बल्कि कई वर्षों में अलग-अलग सौदों निर्माण कार्यक्रमों और आधुनिकीकरण योजनाओं पर लगेगी। होर्मुज में ईरान का UAE टैंकरों पर मिसाइल हमला होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने UAE के दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मोंबासा और अल बहिया नाम के इन टैंकरों पर हमले में एक भारतीय की मौत हो गई जबकि 6 भारतीयों समेत 8 लोग घायल हैं।वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन के अल-जुफैर सैन्य अड्डे और अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। साथ ही जॉर्डन के एक एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैनिकों और अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। बुमराह 968 दिन बाद वनडे खेलेंगे रोहित-विराट की वापसी जसप्रीत बुमराह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कोई वनडे नहीं खेला है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे टीम में वापसी करेंगे। 11 साल में तीसरी बार मानसून पर ब्रेक देश के बड़े हिस्से में जुलाई में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनी है। साल 2015 और 2021 के बाद 11 साल में यह तीसरा मौका है। मौसम विभाग के मुताबिक 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि पूर्वोत्तर बिहार और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश जारी रहेगी। मध्य प्रदेश में पहली बार जुलाई में मानसूनी सीजन में कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य बारिश 250.1 मिमी से 3% कम है।