मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसान की दंडवत यात्रा ग्रीष्मकालीन मूंग की शत प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर हरदा में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनिवास पचार ने दंडवत यात्रा शुरू की। पचार ने सोमवार को इंदौर रोड स्थित अभ्यदाता हनुमान मंदिर से अपनी दंडवत यात्रा प्रारंभ की थी। मंगलवार सुबह जब वे अपनी यात्रा दोबारा शुरू करने वाले थे तभी कलेक्टर बंगले के सामने उनकी तबीयत बिगड़ गई।तबीयत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद एक प्राइवेट डॉक्टर से उनका इलाज कराया गया और उन्हें बोतल (आईवी ड्रिप) लगाई गई।रामनिवास पचार ने कहा कि तबीयत बिगड़ने के बावजूद वे अपनी दंडवत यात्रा को बीच में नहीं छोड़ेंगे। बोतल निकलने के बाद वे फिर से दंडवत करते हुए जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर किसानों की मांग कलेक्टर के सामने रखेंगे। दतिया उपचुनाव:भाजपा-कांग्रेस के कैंडिडेट करोड़पति दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से कई गुना ज्यादा अमीर हैं। घनश्याम 20.08 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि आशुतोष तिवारी के पास 1.79 करोड़ रुपए की संपत्ति है।यह जानकारी दोनों के नामांकन फॉर्म के साथ लगाए गए शपथ-पत्र में सामने आई है। कांग्रेस की साइक्लोथॉन देवास पहुंची इंदौर से सोमवार सुबह एमपी कांग्रेस की साइक्लोथॉन शुरू हुई। यह यात्रा नीट-यूजी सीबीएसई परीक्षा में गड़बड़ी पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर निकाली जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत खुद साइकिल चलाकर इंदौर से भाेपाल तक का सफर तय करेंगे। एक्ट्रेस ट्विशा मौत- गिरिबाला-समर्थ की होगी VC से पेशी भोपाल में एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार को जिला कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे एडवोकेट समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत से एक बार फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले भी दोनों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही हुई हैं। इस सुनवाई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) दिल्ली एम्स से मिली दूसरी पोस्टमॉर्टम की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश कर सकती है। एमपी में जुलाई में पहली बार 3% से कम बारिश इस मानसूनी सीजन में जुलाई में पहली बार मध्य प्रदेश में बारिश का आंकड़ा माइनस में आया है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक- प्रदेश में सामान्य से 3 प्रतिशत पानी कम गिरा है। पूर्वी हिस्से यानी- जबलपुर शहडोल सागर और रीवा संभाग में एवरेज से 17% और पश्चिमी हिस्से यानी- भोपाल इंदौर उज्जैन नर्मदापुरम ग्वालियर-चंबल में 10% कम बारिश हुई है।