Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Jul-2026

पूर्व CEC का दावा मनमोहन ने कहा था-सुसाइड कर लूंगा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने अपनी किताब ‘इंडिया एंड आई: ए हंड्रेड मेमोरीज नॉट ए मेमॉयर’ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ा एक इमोशनल मोमेंट शेयर किया है। कुरैशी की किताब के मुताबिक 2012 में चुनाव आयोग के खिलाफ कुछ मंत्रियों ने कमेंट किए। जब इनकी शिकायत मनमोहन सिंह की गई तो उन्होंने कहा था अगर आपको ऐसा लगता है तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।मनमोहन सिंह ने कुरैशी से यह भी कहा था कि इलेक्शन कमीशन सिर्फ भारत का गौरव नहीं है यह देश के लोकतंत्र की आत्मा है और अगर हम इसे खो देते हैं तो हम सब कुछ खो देंगे। बैंकॉक के बार में आग 27 मौतें थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक बार में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 63 लोग घायल हो गए। थाई अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की वजह बिजली के सिस्टम में खराबी हो सकती है।सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमेरिका का 24 घंटे में 140 ईरानी ठिकानों पर हमला अमेरिका ने रविवार को ईरान में 140 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। ये हमले किश्म सीरिक बंदर अब्बास जास्क बुशेहर खोंदाब बंदर महशहर बेहबहान अंदीमेश्क देजफुल अहवाज अबादान और खुर्रमशहर जैसे इलाकों में किए गए। डिलीवरी एजेंट जबरन घर में घुसा प्राइवेट पार्ट दिखाया बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट का पार्सल डिलीवर करने गए एजेंट को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट पार्सल देने उसके घर आया था। महिला ने कहा- मैं घर में अकेली थी। डिलीवरी एजेंट ने पार्सल देने के बाद वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी लेकिन मैंने उसे कई बार मना किया। मैंने उससे कहा कि वह किसी पड़ोसी से मदद ले सकता है। इसके बावजूद आरोपी जूते-चप्पल उतारकर जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया। महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी ने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और अश्लील हरकत की। महिला ने वॉशरूम से निकलते समय डिलीवरी एजेंट का वीडियो भी बनाया जिसमें उसकी पैंट की जिप खुली दिखाई दी। 7 दिन में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून राजस्थान गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बीते 3-4 दिनों में कमजोर पड़ा मानसून 20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा। सैटेलाइट इमेज में पूर्वी मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादल दिखाई दे रहे हैं।