जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा रेंज से एक बार फिर अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले सोलाह पेड़ों के कटान की पुष्टि के बाद मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब चकरपुर वन चौकी क्षेत्र में फिर से कटे हुए पेड़ों का मामला चर्चा में है। आरोप है कि मौके की वास्तविक स्थिति और अधिकारियों को दी गई जानकारी में बड़ा अंतर है। खटीमा रेंज के अंतर्गत चकरपुर वन चौकी क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान का नया मामला सामने आया है। मौके से सामने आए वीडियो और लोकेशन फोटो में चार कटे हुए पेड़ों के अवशेष दिखाई दे रहे हैं। पिछले दिनों मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करी थी। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में रेल विस्तार का अनुरोध किया था। उत्तराखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से हुई भेंट को लेकर बताया कि पहले भी उत्तराखंड को रेल कनेक्टिवटी से जोड़ा गया है फिर चाहे वो वंदे भारत रेल हो या देहरादून से टनकपुर रेल हो। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका इस दौरान मुंबई भी जाना हुआ था जहां वे प्रवासी उत्तराखंडियों से मिले थे मिलने के दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों ने देहरादून हरिद्वार जैसे शहरों में रेल कनेक्टिवटी बढ़ाने का अनुरोध किया था। मुख्य मंत्री ने कहा कि उनके इसी अनुरोध को लेकर वे रेल मंत्री से मिले और रेल विस्तार का अनुरोध किया। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन पुरी तरह से प्रभावित हो गया लगातार बारिश से जगह-जगह जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई वहीं तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मंगलौर कस्बे में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश लगातार जारी रही जिससे नगर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया जिससे लोगों के घरों में भी पानी घुस गया और आवागमन बाधित हुआ। भारी बारिश के चलते मंगलौर क़स्बे में हुए जल भराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने प्रेस वार्ता कर जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का भरोसा जताया उत्तराखंड लोक भवन में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब का संस्कृत पद्यानुवादक में अनुवाद का विमोचन किया गया l इस गोल्डन जुब्ली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने शिरकत की। साथ ही कार्यक्रम में शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस विषय पर बात करते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा उत्तराखंड के लोक भवन में आज एक ऐतिहासिक और सौभाग्य का क्षण देखा गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आदि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संस्कृत पद्यानुवाद के सफल समापन पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। इस पावन ग्रंथ का यह विशेष अनुवाद सहारनपुर के राम तीर्थ केंद्र द्वारा तैयार किया गया है। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल में गुनगुनी धूप निकलने से चहल कदमी दिखाई दे रही है। आज सुबह से आसमान साफ नजर आ रहा था तो थोड़ी बहुत गुनगुनी धूप भी निकल आयी। जिससे स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने भी धूप का आनन्द लेते हुए नोकाविहार का लुफ्त उठाया। यहाँ वीकेंड के चलते पर्यटकों का संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। साथ ही पर्यटक यहाँ नैना देवी मंदिर समेत बाबा नीम करोली धाम के दर्शनों के अलावा पर्यटक स्थलों का भी भरपूर आनंद उठा रहे हैं