Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-Jul-2026

2029 से लागू हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन संसद की संयुक्त समिति (JPC) कोशिश कर रही है कि 2029 के लोकसभा चुनावों तक ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ लागू हो सके। समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी के मुताबिक अब तक चर्चा में शामिल लगभग 99% नागरिक और संगठनों ने इसका समर्थन किया है।समिति ने गोवा के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों सहित कई राज्यों के विशेषज्ञों से इस पर सलाह ली है। गोवा दौरे पर गए समिति के सदस्य और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि बार-बार चुनाव से छोटे राज्य गोवा पर इतना प्रभाव पड़ता है तो बड़े राज्यों और पूरे देश पर इसका असर और भी ज्यादा होता होगा। वकील ने CJI का नाम लेकर अपशब्द कहे सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक वकील ने हंगामा किया। सीजेआई सूर्यकांत को अपशब्द कहे और फाइल भी फेंकी। इस दौरान सीजेआई कोर्ट रूम में मौजूद नहीं थे।यह घटना जस्टिस केवी विश्वनाथन जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने हुई। हंगामे के बाद कोर्ट के आदेश पर सिक्योरिटी ने वकील को तुरंत बाहर निकाल दिया।जब उस याचिकाकर्ता वकील ने अभद्रता शुरू की तब कोर्ट रूम में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। दिल्ली पुलिस वकील को पूछताछ के लिए ले गई है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट सहित 18 फैसले पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों (MoU) पर साइन किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाकर करीब ₹35 हजार करोड़ करने का लक्ष्य रखा। ट्रम्प बोले-मेरी हत्या हुई तो जवाबी कार्रवाई आदेश दे चुका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं। अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो मैंने पहले ही ऐसे आदेश दे दिए हैं कि ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाए।ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि अमेरिका ईरान से बातचीत के लिए तैयार हो गया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के बीच हुआ सीजफायर अब खत्म हो चुका है। यूपी में कार और पुल डूबे3 दिन में 15 मौतें मध्यप्रदेश राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। इन राज्यों में बारिश की कम संभावना है। इसकी वजह है देश के पश्चिमी हिस्से से बादलों का गायब हो जाना। नई सैटेलाइट तस्वीरों में बादल पूर्वी राज्यों उत्तराखंड यूपी बिहार मेघालय मिजोरम त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। जिसके चलते इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है।