Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Jul-2026

नरोत्तम को टिकट नहीं मिलने पर भड़के समर्थक एसपी-एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इससे पार्टी के भीतर खुलकर विरोध सामने आ गया।शुक्रवार शाम से शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार तड़के हिंसक हो गया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई जिसके बाद हालात संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। प्रदर्शनकारियों के पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक वाहन पलट दिया गया। शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुए पथराव में एसपी एसडीओपी समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों के भी घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। बताया गया कि कुछ समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में खुद को बंद कर लिया था जिन्हें बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद बाहर निकाला गया। ट्रेन के आगे कूदा किसान दो टुकड़ों में बंटा मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कथित सूदखोरों की धमकियों से परेशान एक किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शव दो टुकड़ों में बंटा मिला। मृतक की पहचान मुरार के त्यागी नगर निवासी तिलक सिंह राणा के रूप में हुई है। पुलिस को उनके पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने जीजा-साले समेत तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि कर्ज चुकाने के बावजूद आरोपी लगातार धमका रहे थे और घर में घुसकर मारने की बात कह रहे थे। महाकाल मंदिर की संपत्ति पहली बार आई सामने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति हर वर्ष श्रद्धालुओं से प्राप्त नकद और ऑनलाइन दान का ब्यौरा सार्वजनिक करती रही है लेकिन पहली बार मंदिर समिति की कुल वित्तीय और स्थायी संपत्तियों की तस्वीर सामने आई है।समिति के पास वर्तमान में करीब 472 करोड़ रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) लगभग 90 एकड़ बेशकीमती जमीन और सोना-चांदी पर्याप्त मात्रा में है। जबलपुर पुलिस का देह व्यापार ठिकाने पर छापा जबलपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुहागी के पन्नी मोहल्ला स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से एक महिला के घर पर देह व्यापार संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने सीधे एसपी संपत उपाध्याय से की थी। MP में अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन तक हल्की बारिश का दौर रहेगा। कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक मौजूदा सिस्टम कमजोर हो रहा है। इसलिए 11 12 और 13 जुलाई को रिमझिम बारिश होगी। 14 जुलाई को जरूर कुछ जिलों में हेवी रेन होने का अनुमान है।