Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Jul-2026

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं रह गया है ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेता उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। बीते दिन कांग्रेस के संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल भी उत्तराखंड पहुंचे। साथ ही आज उन्होंने पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार को भी पेपर लीक समेत कई मुद्दे उठाते हुए घेरा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस शीर्ष नेताओं के पेपर लीक पर पलटवार करते हुए कहा कि पेपर लीक तो कांग्रेस की ही सरकार में होता था। वहीं कांग्रेस नेताओं के उत्तराखंड आगमन पर तंज भी कसा। रुड़की के बाजुहेड़ी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी महिला आवासीय छात्रावास में बारिश के कारण गंभीर जलभराव से छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में ही छात्रावास के बाहर की सड़क तालाब में बदल जाती है जिससे छात्राओं का स्कूल आना-जाना बंद हो जाता है। जलभराव के साथ सांप और अन्य विषैले जीव छात्रावास परिसर तक पहुंचने से छात्राओं में डर का माहौल है। छात्राओं का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है और कई शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। छात्रावास की केयरटेकर ने भी बताया कि प्रशासन और ग्राम प्रधान से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार जलभराव से छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। देहरादून नगर निगम नए शामिल 40 वार्डों में हाउस टैक्स वसूली शुरू न होने से राजस्व बढ़ाने की चुनौती का सामना कर रहा है। नगर आयुक्त डॉ. आलोक कुमार पांडे ने बताया कि निगम के विस्तार के बाद वार्डों की संख्या 60 से बढ़कर 100 हो गई है। फिलहाल नए वार्डों में केवल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से टैक्स लिया जा रहा है। हाउस और कमर्शियल टैक्स से निगम की वार्षिक आय लगभग 70 करोड़ रुपये है। अप्रैल में टैक्स जमा करने पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है और 9 जुलाई तक 26 करोड़ 47 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। राजस्व बढ़ाने के लिए पुराने वार्डों में एआई तकनीक से टैक्स वसूली व्यवस्था मजबूत की जाएगी। निगम को उम्मीद है कि अगले वर्ष आय 100 करोड़ रुपये से अधिक होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को अगले चरण की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट प्रकाशन नोटिस और दावे-आपत्तियों के निस्तारण के दौरान मानसून के कारण मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पहाड़ी क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर और मैदानी क्षेत्रों में तहसील नगर निगम नगर पंचायत व वार्ड स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। सुनवाई स्थलों पर बिजली पानी इंटरनेट स्कैनर और फोटोकॉपी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने जरूरत के अनुसार एईआरओ बढ़ाने तथा 14 जुलाई से मंडलायुक्तों द्वारा फील्ड निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि पार्टी नेताओं विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और बेरोजगारी पलायन तथा पेपर लीक जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। साथ ही उत्तराखंड के लिए व्यापक घोषणा पत्र लाने की बात कही। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार करते हुए अयोध्या चंदा चोरी और बद्रीनाथ धाम की कथित चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता लगातार उत्तराखंड आएंगे। देहरादून में ट्रैफिक सिग्नल पर अनावश्यक हॉर्न बजाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ प्रशासन के अनुसार लाल बत्ती के दौरान बेवजह हॉर्न बजाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया जाएगा। अस्पतालों और रिहायशी इलाकों जैसे साइलेंस ज़ोन में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ रोड सेफ्टी बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हो चुकी है और जल्द ही प्रवर्तन अभियान शुरू किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शहर में ध्वनि प्रदूषण कम करना नागरिकों को अनावश्यक शोर से राहत देना और शांतिपूर्ण व सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।