Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-Jul-2026

दतिया में भाजपा के पदाधिकारीयों का इस्तीफा पार्टी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से पार्टी के पदाधिकारीयों में भारी नाराजगी है नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक तरफ नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने सड़क पर उतरकर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो दूसरी तरह दतिया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ।।। इतना ही नहीं उनके साथ दतिया के नगर पालिका अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष सभी पार्षद और 6 मंडल के अध्यक्ष सहित नीचे तक के पदाधिकारीयों ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भेज दिया है इतना ही नहीं पत्र में लिखा गया है यदि पार्टी ने 24 घंटे के अंदर अपना फैसला नहीं बदला और नरोत्तम मिश्रा को उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं बनाया तो वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तक इस्तीफा दे देंगे ।।।