Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Jul-2026

हॉर्न बजाया तो कार पर चढ़ा बदमाश शीशे फोड़े इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात बीच सड़क पर खड़े एक युवक को हॉर्न बजाना दंपती को भारी पड़ गया। गुस्साए युवक ने कार के बोनट पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की और कार के शीशे फोड़ दिए।पूरी घटना कार में मौजूद दंपती ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दतिया उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रस्तावित स्टार प्राचरकों की सूची सामने आई है। 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची सोमवार सुबह सामने आई है।इस सूची में मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से लेकर संगठन के बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। इस सूची में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है। सूची के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा खुद प्रचार की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं दिल्ली की टीम से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने चबूतरे पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं ग्वालियर जिला प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल रविवार रात ग्राम बरेठा में आयोजित रात्रि चौपाल में देखने को मिली। जनपद पंचायत मुरार के अंतर्गत आने वाले इस गांव में ग्राम पंचायत भवन के सामने चबूतरे पर आयोजित चौपाल में कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। भोपाल में रिवॉल्वर छीनकर किसान को मारी गोली भोपाल के मिसरोद इलाके में किसान को गोली मारने का CCTV सामने आया है। वीडियो में तीन युवक पहले किसान से मारपीट करते हैं फिर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर दो फायर कर देते हैं। एक गोली किसान के पैर को चीरते हुए निकल जाती है जबकि दूसरी मिस हो जाती है। घटना शनिवार देर रात सागर रॉयल होम्स की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो दिनों में 200 किमी साइकिल यात्रा करेंगे जीतू पटवारी नीट यूजी की परीक्षा सीबीएसई एग्जाम में गड़बड़ी पेपर लीक बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर एमपी कांग्रेस इंदौर से भोपाल तक साइक्लोथॉन यानी साइकिल यात्रा निकालने जा रही है। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद इस पूरी यात्रा का नेतृत्व करते हुए साइकिल चलाते हुए दो दिनों में इंदौर से भोपाल तक का सफर तय करेंगे।14 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे इंदौर के डीएवीवी के करीब रवीन्द्र नाथ टैगोर मार्ग से यात्रा शुरू होगी। इंदौर में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स का यह सबसे बड़ा सेंटर है। कांग्रेस यहां से छात्रों की समस्याओं और सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण हो रहे पेपर लीक को लेकर बड़ा संदेश देगी। MP के 22 जिलों में आज बूंदाबांदी होगी प्रदेश में मानसून की रफ्तार थम गई है। करीब 60% हिस्से से मानसून के बादल गायब है। इस वजह से प्रदेश में अगले 5 दिन तक कहीं भी भारी या अति भारी बारिश के आसार नहीं है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो 16 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इससे तेज बारिश के संकेत है। इससे पहले प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।