स्कूल बस चेकिंग अभियान में बड़ी कार्रवाई 27 स्कूलों को नोटिस लालबर्रा की बेटी स्नेहा जैन ने बढ़ाया मान MPPSC में चयन के बाद बनीं माइनिंग इंस्पेक्टर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला पंच और पुलिस पटेल से मारपीट वीडियो हुआ वायरल जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 27 विद्यालयों को सुरक्षा संबंधी नोटिस जारी किए गए। वहीं 4 बिना फिटनेस के 6 वाहनों में अग्निशामक यंत्र एवं फस्र्ट एड बॉक्स नहीं मिलने और 2 वाहनों पर बिना बीमा के संचालन करने के मामलेम ें कार्यवाही की गई। जिले में 8 से 17 जुलाई तक यह अभियान चलेगा। यातायात पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र परमिट बीमा प्रदूषण प्रमाण पत्र अग्निशामक यंत्र फस्र्ट एड बॉक्स इमरजेंसी एग्जिट स्पीड गवर्नर चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस सत्यापन और सीट क्षमता सहित अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है। लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम धपेरा मोहगांव निवासी ६१ वर्षीय वृद्धा की चूहा मार दवा का सेवन करने से ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने तीजनबाई पति शिवराम टांडेकर के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए संबंधित थाना को भेजी जाएगी। लालबर्रा नगर सहित पूरे क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है कि लालबर्रा की होनहार सुपुत्री स्नेहा जैन (गुनगुन) ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। एमपीपीएससी द्वारा जारी खनिज विभाग के अंतिम परीक्षा परिणाम में स्नेहा (रोल नंबर 101617) का चयन माइनिंग इंस्पेक्टर (खनिज निरीक्षक) के पद पर हुआ है। सूची में नाम आते ही स्नेहा के परिवार शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। स्नेहा जैन लालबर्रा के प्रतिष्ठित नागरिक भाजपा नेता एवं किराना व्यवसायी स्वर्गीय दिलीप जैन के सुपुत्र प्रशांत जैन की सुपुत्री हैं। बेहद कम उम्र में इस कठिन परीक्षा को पास कर स्नेहा ने साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशांत जैन एवं उनके पूरे परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी और बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की। गायखुरी गोंगलई नहर के समीप झाड़ी में मिला शव अस्पताल में एक सप्ताह से लापता था मृतक शहर मुख्यालय के बंदर झिरिया गायखुरी-गोंगलई नहर के पास झाड़ी में शनिवार की सुबह खेत में काम करने गए लोगों ने एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में देखा गया। जिसकी सूचना स्थानीयजनों द्वारा डायल ११२ को दी गई। सूचना मिलने पर डायल ११२ मौके में पहुंची। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। जिससे कोतवाली थाना पुलिस ने पहुंचकर मृतक का शव बरामद किया। जिसकी शिनाख्त उसके पहने हुए कपड़े से परिजनों द्वारा शिखरचंद मरकाम निवासी बुढिय़ागांव थाना लामता के रूप में की गई। पुलिस ने शव पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक के पास एक मलहम की डिब्बी भी मिली थी वारासिवनी नगर के एफसीआई गोदाम के सामने शनिवार को सडक़ दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आमाटोला कासपुर निवासी हिमांशु पिता रामचरण उइके (30) पल्सर मोटरसाइकिल से किसी निजी कार्य से वारासिवनी आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सडक़ किनारे खड़े सीमेंट से लदे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह सडक़ पर गिरकर बेहोश हो गया। घटना के समय वहां से गुजर रहे राजू बोपचे ने तत्काल घायल को अपने निजी वाहन से सिविल अस्पताल वारासिवनी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए गोंदिया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्हे में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पंच पुलिस पटेल और एक ग्रामीण के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साल्हे में देवनदी किनारे स्थित खेल मैदान और वर्ष 2006-07 में लगभग 2 लाख 92 हजार रुपये की लागत से विकसित उपवन की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत लंबे समय से चल रही थी। इस मामले में तहसील स्तर पर प्रकरण दर्ज होने के बाद अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए थे। आदेश के पालन में अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व अमला और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे थे।