दतिया से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा को संगठन ने तलब किया । मिश्रा शनिवार को दतिया से सीधे राजधानी भोपाल पहुंचे। संगठन के बुलावे पर सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की । इस दौरान सत्ता और संगठन ने मिलकर पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को दतिया चुनाव के लिए पार्टी की रीति-नीति के अनुसार काम करने की नसीहत दी । उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं को मनाने और समझने के साथ पार्टी के पक्ष में काम को कहा गया।।। संगठन ने नरोत्तम मिश्रा को पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने और दतिया में डैमेज कंट्रोल करने के लिए भी समझाइश दी ।।। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह संगठन के बुलावे पर भोपाल पहुंचे हैं और संगठन के मुताबिक उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचार करेंगे ।।।