सोनम वांगचुक के समर्थन में आए 3 इडियट्स के चतुर फिल्म 3 इडियट्स में चतुर रामलिंगम का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में लोगों से आगे आने की अपील की है। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि फिल्म का फुंसुख वांगडू किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था। ओमी ने बताया कि वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि विचार अलग हो सकते हैं लेकिन वे नहीं चाहते कि देश एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दे। तारक मेहता में जेठालाल रहेंगे बरकरार मेकर्स ने अफवाहों पर लगाया विराम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार खत्म होने की खबरों को शो के मेकर्स ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिलीप जोशी शो का अहम हिस्सा हैं और कहानी आगे भी उनके किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। मेकर्स ने यह भी बताया कि 28 जुलाई को शो अपने 18 साल पूरे करेगा और इस खास मौके पर भी जेठालाल पहले की तरह दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। पैपराजी पर भड़कीं जरीन खान बोलीं- हद में रहकर बात करो मुंबई में एक ब्रांड प्रमोशन इवेंट के दौरान अभिनेत्री जरीन खान पैपराजी के एक कमेंट पर नाराज हो गईं। जब एक फोटोग्राफर ने उनसे ड्रेस ट्राई करके दिखाने को कहा तो जरीन ने सख्त लहजे में जवाब देते हुए कहा कि उनके साथ फालतू बातें न की जाएं और हर किसी को अपनी हद में रहकर बात करनी चाहिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रैपिड फायर में शिल्पा शेट्टी के दिलचस्प जवाब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक रैपिड फायर राउंड में अपनी पसंद और सोच खुलकर साझा की। उन्होंने शाहरुख खान को सुपरस्टार सलमान खान को अच्छा दोस्त और गोविंदा को मल्टी-टैलेंटेड कलाकार बताया। शिल्पा ने कहा कि उन्हें रेड कार्पेट की चमक-दमक से ज्यादा घर का पजामा पसंद है। उनके मुताबिक असली सफलता सिर्फ नाम और पैसा नहीं बल्कि ईमानदारी से जीना लोगों का प्यार पाना और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। AI फोटो पर भड़कीं कुशा कपिला समय रैना से दोस्ती के दावे को बताया झूठ अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई अपनी और समय रैना की तस्वीर को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यह AI से तैयार की गई तस्वीर है और उनका समय रैना से कोई दोस्ताना रिश्ता नहीं है। कुशा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले निजी टिप्पणियों और आपत्तिजनक मजाक की वजह से उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा था। यूपी गवर्नर के बयान पर कंगना रनोट का समर्थन सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें महिलाओं को खाना बनाना सीखने की सलाह दी गई थी। कंगना ने कहा कि परिवार की देखभाल करना और खाना खिलाना महिलाओं के स्वभाव का हिस्सा है। हालांकि उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की।