शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स 300 अंक टूटा सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ 77300 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा फिसलकर 24100 के आसपास पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर रहा जिनमें निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया। हवाई किराया रेगुलेट करने के नियम तैयार सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट त्योहारों और व्यस्त सीजन में एयरलाइंस द्वारा मनमाने किराए वसूलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से दो सप्ताह के भीतर हवाई किराया तय करने वाले नियमों की कॉपी सीलबंद लिफाफे में पेश करने को कहा है। केंद्र ने अदालत को बताया कि नियम तैयार हैं और 30 दिनों के भीतर संसद में पेश किए जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी। कोर्ट ने कहा कि संसद में पेश होने का इंतजार किए बिना नियमों की जानकारी अदालत को उपलब्ध कराई जाए। जून में महंगाई बढ़कर 4.38% पहुंची RBI के लक्ष्य से ऊपर देश में खुदरा महंगाई लगातार छठे महीने बढ़ी है। जून में महंगाई दर बढ़कर 4.38 प्रतिशत हो गई जो मई में 3.93 प्रतिशत और जनवरी में 2.74 प्रतिशत थी। आलू अदरक और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी इसकी प्रमुख वजह रही। जनवरी 2025 के बाद पहली बार महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के मध्य लक्ष्य से ऊपर पहुंची है। हालांकि इस दौरान सोना और चांदी की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली। युजवेंद्र चहल और इशांत शर्मा बने बिजनेस पार्टनर लॉन्च किया एनर्जी ड्रिंक भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने क्रिकेट के बाद बिजनेस की दुनिया में भी साझेदारी की है। दोनों ने मिलकर एक्वॉन नाम से नया एनर्जी ड्रिंक ब्रांड लॉन्च किया। गुरुग्राम स्थित विराट कोहली के रेस्टोरेंट वन8 कोम्यून में आयोजित कार्यक्रम में ब्रांड की लॉन्चिंग की गई। चहल ने बताया कि यह एनर्जी ड्रिंक किसी एक आयु वर्ग के लिए नहीं बल्कि हर उम्र और हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में खेल जगत और उद्योग जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।