Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Jul-2026

लक्ष्य पूरे नहीं करने पर अधिकारियों को कलेक्टर ने लगाई फटकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की वैचारिक नींव को मजबूत किया : दुर्गादास उइके कमलनाथ-नकुलनाथ की पहल पेयजल संकट से जूझ रहे शहर को मिले तीन टैंकर तस्करी से 4 भैंसें बचीं 9 साल से फरार इनामी वारंटी भी गिरफ्तार जुआ फड़ पर पुलिस का छापा 18 जुआरी गिरफ्तार कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताई। बैठक में एनएडीसीपी हिरण्य गर्भा अभियान मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विकासखंडवार समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान कृत्रिम गर्भाधान एवं गर्भ परीक्षण मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना और किसान क्रेडिट कार्ड में अत्यंत कम उपलब्धि पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगली समीक्षा बैठक तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी साथ ही सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर निवास करते हुए नियमित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की वैचारिक नींव को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा तथा उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।स्थानीय अग्रवाल पैलेस में आयोजित सम्मेलन में भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने सेवा समर्पण और संगठन की राजनीति को नई दिशा दी जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रहित के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया सम्मेलन में विधायक जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर में गहराते पेयजल संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ की पहल पर महेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा तीन पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए गए। शनिवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बताया गया कि ये टैंकर शहर के जल संकट से प्रभावित वार्डों में पार्षदों के माध्यम से संचालित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंद क्षेत्रों में समय पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिले की सिंगोड़ी चौकी पुलिस ने शनिवार को दो बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पशु तस्करी पर शिकंजा कसा और 9 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप वाहन से कटने के लिए ले जाई जा रही 4 भैंसों को मुक्त कराया और वीरेन्द्र पिता मोनू सातनकर (18) निवासी राजना थाना चांद को गिरफ्तार किया। जबकि पिकअप वाहन का स्वामी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। इसी दौरान पुलिस ने वर्ष 2017 के प्रकरण में 9 साल से फरार स्थाई इनामी वारंटी मस्तराम पिता इन्दरु उइके (27) निवासी पिंडरई डबीर चौकी सिंगोड़ी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों मामलों में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बटकाखापा थाना पुलिस ने ग्राम कोटिया में जुआ फड़ पर दबिश देकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 33650 रुपये नकद 52 ताश के पत्ते 17 मोबाइल और पांच चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप साहू उमेश साहू शिवकुमार उइके जिशान मंसूरी पवन वर्मा सरवन चौरिया गोविंद चंद्रवंशी हेमंत साहू श्यामकुमार चौधरी संदीप बानखेड़े सहबाज खान राजा मालवीय विशाल सिंगारे रामकुमार बानखेड़े कमलेश चौरे राकेश वर्मा विकास वर्मा और असफाक मंसूरी शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सांसद बंटी विवेक साहू की छिंदवाड़ा से मैहर तक निकाली जा रही 375 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा चौथे दिन 114 किलोमीटर का सफर तय कर सिवनी जिले के गणेशगंज पहुंच गई। शनिवार को बखारी से शुरू हुई पदयात्रा के दौरान जगह-जगह जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने सांसद व पदयात्रियों का स्वागत किया। मार्ग में कन्याओं माताओं और बुजुर्गों ने तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया जबकि सांसद ने बेनगंगा नदी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की। सांसद ने बताया कि 14 दिवसीय यह पदयात्रा क्षेत्र की सुख-समृद्धि अच्छी बारिश और जनकल्याण की कामना के लिए निकाली जा रही है सांसद के प्रयासों से जिले के रेल यात्रियों को जल्द मिलेगी टाटानगर ट्रेन की सौगात सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा के रेल यात्रियों को जल्द टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस के विस्तार की सौगात मिल सकती है। सांसद प्रतिनिधि एवं रेलवे जोनल सदस्य सत्येंद्र ठाकुर ने छिंदवाड़ा दौरे पर आए डीआरएम दीपक गुप्ता से मुलाकात कर टाटानगर ट्रेन को छिंदवाड़ा तक बढ़ाने छिंदवाड़ा-मंडला पैसेंजर में जनरल कोच बढ़ाने तथा ट्रेनों में टीटी स्टाफ और सुरक्षा बल की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। डीआरएम ने बताया कि टाटानगर ट्रेन के विस्तार पर प्रक्रिया जारी है और कोचों की उपलब्धता के आधार पर मंडला पैसेंजर में अतिरिक्त जनरल कोच भी जोड़े जाएंगे। सांसद ने पूर्व में रेल मंत्री से भी इस संबंध में मांग उठाई थी। मोही-मांडवी के जंगलों में 20 हजार सीड्स बॉल विसर्जित हरियाली बढ़ाने की अनूठी पहल पांढुर्ना में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक वनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोही-मांडवी के जंगलों में 20 हजार सीड्स बॉल का विसर्जन किया गया। जल प्रहरी नीरज वानखड़े की पहल पर वन विभाग के सहयोग से चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य जंगलों में हरियाली बढ़ाना जैव विविधता का संरक्षण करना और वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक भोजन उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने सीड्स बॉल अभियान के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रकृति संरक्षण की प्रभावी पहल बताया। अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लेकर अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का संकल्प लिया। सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न सिविल डिफेंस वालेंटियर्स हुए प्रशिक्षित स्थानीय होमगार्ड परिसर में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में 70 स्वयंसेवकों को बिजली गिरना सर्पदंश बाढ़ आग भूकंप भवन ध्वस्त होने जैसी आपदाओं से बचाव प्राथमिक उपचार सीपीआर तथा राहत एवं बचाव उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। स्वच्छता महोत्सव में स्वच्छता का लिया संकल्प कपड़े की थैली व डस्टबिन की वितरित सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब ने विवांता हॉस्पिटल में स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम महापौर विक्रम अहाके एवं समाजसेविका प्रभा नाहर ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई ।इस दौरान क्लब द्वारा कपड़े की थैलियों एवं डस्टबिन का वितरण कर शहर को स्वच्छ स्वस्थ और सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। अंत में क्लब अध्यक्ष माही खंडेलवाल ने सभी अतिथियों नगर निगम की स्वच्छता टीम एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी का छापा 700 किलो महुआ लाहन नष्ट तीन प्रकरण दर्ज पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चीचघाट और लवाना में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की। दबिश के दौरान चालू भट्टी सहित नालों और जंगल में छिपाकर रखा गया करीब 700 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। आवश्यक सैंपल लेने के बाद पूरे लाहन को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए