Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
03-Jul-2026

चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटा VIDEO वायरल; विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-कलेक्टर आरटीओ की सख्ती टैक्स बचाने वालों पर कसा शिकंजा 15वाहन चालकों को नोटिस सावन में तामिया बनेगा पर्यटन का आकर्षण तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन कन्हरगांव डेम का जलस्तर जस का तस पेयजल व्यवस्था पर निगम की 24 घंटे निगरानी चौरई थाना क्षेत्र के चंदनवाड़ा बस स्टैंड स्थित त्रिमूर्ति खाद-बीज दुकान में चोरी के संदेह में दो युवकों को खंभे से बांधकर बेल्ट से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुकान संचालक किशन वर्मा ने अपने कर्मचारी बंटी वर्मा पर दुकान से 1 लाख 24 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस आधार पर बंटी वर्मा और उसके साथी मोहित वर्मा के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया। वहीं मोहित वर्मा की शिकायत पर किशन वर्मा के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में दोनों युवकों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मनरेगा प्रधानमंत्री जनमन आवास जल गंगा संवर्धन अभियान अमृत सरोवर पीएम मानधन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कम प्रगति वाले जनपदों पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था आजीविका संवर्धन और ग्राम सभाओं के नियमित आयोजन पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत पेयजल टंकियों की नियमित सफाई तथा 15वें वित्त आयोग अंतर्गत करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को नागपुर मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाकर स्कूल वाहनों एवं अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान करीब 70 वाहनों की जांच की गई जिसमें दस्तावेजों और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 वाहनों को जब्त किया गया तथा 29 वाहनों पर कुल 2.31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच में अन्य राज्यों में पंजीकृत 15 ऐसे वाहन मिले जिनके स्वामियों का स्थायी पता छिंदवाड़ा का था। सभी वाहन मालिकों को 10 दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए। तामिया-पातालकोट में अगस्त माह में आयोजित होने वाले सावन महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रातेड़ व्यू पॉइंट पर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। महोत्सव में स्थानीय खेल पारंपरिक व्यंजन हस्तशिल्प हथकरघा लोक नृत्य सावन के झूले बैलगाड़ी राइड और फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कलेक्टर ने ट्रेकिंग व सेल्फी पॉइंट पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने होम स्टे और होटल संचालकों को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तामिया-पातालकोट में अगस्त माह में आयोजित होने वाले सावन महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रातेड़ व्यू पॉइंट पर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। महोत्सव में स्थानीय खेल पारंपरिक व्यंजन हस्तशिल्प हथकरघा लोक नृत्य सावन के झूले बैलगाड़ी राइड और फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कलेक्टर ने ट्रेकिंग व सेल्फी पॉइंट पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने होम स्टे और होटल संचालकों को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अवैध सागौन परिवहन करते चार आरोपी गिरफ्तार सांवरी वन परिक्षेत्र में संयुक्त गश्ती के दौरान वन विभाग ने अवैध रूप से सागौन की चरपट (सिल्ली) का परिवहन करते हुए दो मोटरसाइकिलों को पकड़कर चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वन विभाग ने दोनों बाइकों से कुल चार नग सागौन की चरपट जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पर सांसद बंटी तीसरे दिन सिवनी में हुआ स्वागत छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को तीसरे दिन ग्राम बींझावाड़ा से पदयात्रा शुरू कर करीब 30 किमी पैदल चलकर सिवनी जिले के बखारी गांव पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। सिवनी सीमा पर विधायक मुनमुन राय सहित भाजपा पदाधिकारियों सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान सांसद मां शारदा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा वन महोत्सव के तहत 10 हजार पंचतत्व सीड बॉल भी रोपित कर रहे हैं। शहर में पेयजल संकट के बीच कन्हरगांव डेम का जलस्तर फिलहाल जस का तस बना हुआ है। स्थिति का जायजा लेने महापौर विक्रम अहके एक सप्ताह में तीसरी बार डेम पहुंचे और जल भंडारण व पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम ने पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए 24 घंटे अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है जो डेम के जलस्तर मोटर-पंप संचालन और जलापूर्ति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से पानी का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों में करने और अनावश्यक बर्बादी से बचने की अपील की है। अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की दबिश 450 किलो महुआ लाहन नष्ट पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शुक्रवार को ग्राम नीलकंठ एवं धावड़ीखापा में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नालों और जंगल क्षेत्र से हाथ भट्टी शराब बनाने के लिए ड्रमों और पन्नियों में रखा लगभग 450 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। सैंपल लेने के बाद शेष महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। रिचार्ज गड्ढों के निर्माण में लापरवाही गुणवत्ता पर उठे सवाल नगर निगम द्वारा वर्षा जल संरक्षण के लिए वार्ड क्रमांक 16 में बनाए जा रहे रिचार्ज गड्ढों की गुणवत्ता पर स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कई गड्ढे निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं बनाए गए। लोगों का कहना है कि आवश्यक गहराई और चौड़ाई नहीं रखी गई तथा पत्थर-गिट्टी की पर्याप्त परत डालने के बजाय खोदी गई मिट्टी भरकर नाममात्र की गिट्टी डाल दी गई। इससे वर्षा जल के प्रभावी रिचार्ज पर भी संदेह जताया जा रहा है। नगर निगम के इंजीनियर गीतेश धुर्वे ने बताया कि रिचार्ज गड्ढों का निर्माण तय मानकों के अनुसार कराया जाना चाहिए। नागरिकों ने पूरे कार्य की निष्पक्ष जांच तकनीकी परीक्षण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। किसानों को वितरित की गई जैविक खाद स्वच्छता अभियान को मिला बढ़ावा बनगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामुदायिक जैविक खाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घर-घर से एकत्रित जैविक कचरे से तैयार ऑर्गेनिक कम्पोस्ट किसानों एवं ग्रामीणों को वितरित की गई। इस दौरान स्वच्छता कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को प्राथमिक उपचार व आपदा राहत उपकरणों का दिया प्रशिक्षण शहर के स्थानीय होमगार्ड परिसर में आयोजित सात दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर प्रशिक्षण के छठे दिन स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार सीपीआर और आपदा राहत कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। संभागीय कमांडेंट आशीष खरे ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त वालेंटियर्स आपदा के समय समाज की सहायता कर लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।