Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
03-Jul-2026

जबलपुर के पाटन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आदर्श विश्नोई पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिन आशीष मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार बच्चियों और लड़कियों के लिए आई सरकारी वैक्सीन को निजी अस्पतालों में बेच दिया गया जिससे करीब 25 से 30 लाख रुपये का वैक्सीन घोटाला सामने आया है। इसके साथ ही योग्य युवाओं की अनदेखी कर पैसों के लेन-देन के आधार पर आउटसोर्स कर्मचारियों की फर्जी नियुक्तियाँ करने नियमों को ताक पर रखकर बिना अनुमति विदेश यात्राएं करने और अकूत बेनामी संपत्ति अर्जित करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने एक उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय जाँच कमेटी का गठन किया है। इस समिति में वर्तमान डीआईओ डॉ. विनोद गुप्ता पूर्व डीआईओ व स्टोर इंचार्ज डॉ. दहिया और डीएचओ डॉ. विनीता पॉल को शामिल किया गया है। जबलपुर । रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित अनमोल नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में सफाई का काम करते समय अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई जिसकी चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला श्रमिक मालती केवट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका जवाहर नगर की रहने वाली थी। इस खौफनाक हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा मानकों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताबिक लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है; लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। बता दें कि मालती के पति का चार महीने पहले ही निधन हुआ था और वह मजदूरी कर अपने दो छोटे बच्चों का पेट पाल रही थी। इस हादसे के बाद मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया है जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन जबलपुर। तैयब अली चौक स्थित क्राइस्ट चर्च स्कूल में छात्र को सांप काटने की घटना के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रनेताओं ने इसे स्कूल प्रबंधन की आपराधिक लापरवाही बताते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच व बच्चों की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की। छात्रनेता अनुराग शुक्ला और शफी खान ने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा होने के बावजूद शिक्षकों द्वारा मासूम बच्चों से मैदान की घास कटवाई जा रही थी जो आरटीई एक्ट का खुला उल्लंघन है। बिना सुरक्षा उपकरणों के बच्चों को झाड़ियों में भेजकर उनकी जान जोखिम में डाली गई। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि स्कूल परिसर की झाड़ियों को तत्काल साफ कराया जाए और यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा हुई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव एजाज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और अभिभावक मौजूद रहे। कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जबलपुर। महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ से संबंधित गुरुद्वारा एक्ट-1956 में किए जा रहे बदलावों का विरोध शुरू हो गया है। जबलपुर सिख संगत ने इस प्रस्तावित संशोधन पर गहरा असंतोष जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। पत्र में मांग की गई है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र इस ऐतिहासिक एक्ट में बिना सिख समाज की सहमति के कोई भी बदलाव न किया जाए। सिख संगत ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि हजूर साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च धार्मिक संस्थाओं में से एक है। वर्षों से चली आ रही इस व्यवस्था में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अकाल तख्त और अन्य प्रमुख सिख संगठनों से व्यापक चर्चा और सहमति के बिना एकतरफा निर्णय लेना उचित नहीं होगा। संगत ने मांग की है कि नांदेड़ गुरुद्वारा एक्ट-1956 को फिलहाल यथावत रखा जाए और किसी भी प्रकार के संशोधन से पहले देश-विदेश की प्रमुख सिख संस्थाओं से सीधा परामर्श सुनिश्चित किया जाए। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की तारीखें घोषित: 20 जुलाई को मतदान जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए चुनाव कार्यक्रम और मतदाता सूची की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस बार संघ के 3313 अधिवक्ता मतदाता मुख्य कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे जिसमें अध्यक्ष दो उपाध्यक्ष सचिव सह-सचिव कोषाध्यक्ष पुस्तकालय सचिव और 12 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के लिए एक उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष और तीन कार्यकारिणी पदों को महिला वकीलों के लिए आरक्षित किया गया है। निर्वाचन समिति के अनुसार मतपत्र वैध रखने के लिए मतदाताओं को सभी पदों पर वोट डालना अनिवार्य होगा।घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 6 से 8 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद 9 जुलाई को नामांकन की जांच 10-11 जुलाई को नाम वापसी और 13 जुलाई को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। मुख्य मतदान 20 जुलाई को सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक होगा जबकि अगले दिन 21 जुलाई को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। समिति ने सभी वकीलों से निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान करने की अपील की है। युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल पुलिस जांच में जुटी जबलपुर। शहर में एक युवक द्वारा दूसरे युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा है कि यह पूरा विवाद किसी होटल संचालक और स्पा मालिक के बीच देह व्यापार को लेकर हुआ है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद लार्डगंज थाना प्रभारी द्वारा इसकी शुरुआती जांच की गई है। यह वीडियो करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित युवक से संपर्क करने का प्रयास किया है लेकिन वह वर्तमान में जबलपुर से बाहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है; उसके आते ही मारपीट और वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।