Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
03-Jul-2026

चौधरी ने टिकट बेचे पटवारी ने डिफेंडर दी प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने पार्टी से इस्तीफा देने का दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और संगठन प्रभारी हरीश चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यादव ने जीतू पटवारी को पद के योग्य नहीं बताते हुए उन पर संगठन को कमजोर करने मनमाने फैसले लेने और असहमति की आवाज दबाने के आरोप लगाए। यादव ने आरोप लगाया कि हरीश चौधरी ने पंजाब में टिकट बेचे और पटवारी ने उन्हें डिफेंडर दी। वहीं कांग्रेस संगठन का कहना है कि यादव ने इस्तीफा नहीं दिया बल्कि उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है और पत्र भी जारी किया गया है। CM का अल्टीमेटम A+ ट्रांसफर आदेश आज ही जारी करें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सचिवालय के A+ मॉनिटर में लंबित तबादला केसों पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उनकी A+ नोटशीट में रिकमेंड किए गए सभी तबादला मामलों के आदेश शुक्रवार रात 8 बजे तक हर हाल में जारी किए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा A+ मींस A+... जिसे हटाना है हटाओ या नहीं हटाओ लेकिन प्रकरण का निराकरण करो।सीएम ने कहा कि सामान्य तौर पर किसी फाइल पर A+ नहीं लिखा जाता। जब किसी मामले को A+ श्रेणी में रखा गया है तो उस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब A+ मामलों की ही अनदेखी हो रही है तो बाकी मामलों का क्या होगा? कल सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ करेंगे CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 4 जुलाई को देवास जिले के सन्नोड़ पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11 बजे सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। मुस्लिम जज को कत्लेआम की धमकी बढ़ाई गई सुरक्षा नर्मदापुरम में मॉब लिंचिंग केस में 14 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली एडीजे तबस्सुम खान को कत्लेआम की धमकी देने के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने DGP और ACS से तीन दिन के भीतर हलफनामा मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी।हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की खंडपीठ ने कहा कि किसी न्यायिक अधिकारी को सिर्फ इसलिए धमकाया नहीं जा सकता कि उसका फैसला किसी वर्ग को पसंद नहीं आया। कोर्ट ने इसे न्यायिक व्यवस्था पर दबाव बनाने की कोशिश माना। आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने भी नाराजगी जताई। संगठन ने कहा कि न्यायिक आदेश को चुनौती अपीलीय अदालत में दी जानी चाहिए। जजों को धमकाना और बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेडी डॉक्टर-नर्स से बैड टच BJP नेता पर FIR सागर के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर और नर्स से बैड टच करने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मेडिकल कॉलेज स्टाफ का आरोप है कि आरोपी ने गोली मारने की धमकी भी दी थी। घटना के विरोध में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सुरक्षा की मांग की। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से उनकी जान खतरे में है। उज्जैन में शिप्रा किनारे मंदिर डूबे सहायक सचिव बहा मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 26 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। हरदा में माचक नदी उफान पर आने से 12 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। नर्मदापुरम में एक घंटे तक तेज बारिश से सड़कें पानी में डूब गईं। बड़वानी के सेंधवा में गोई नदी और बैराज ओवरफ्लो हो गए। मैहर में मकान ढह गया। पुलिया पार करने की कोशिश में केशु आंजना मोटरसाइकिल समेत बह गया। इंदौर के अहीरखेड़ी में बुधवार रात को बहे महेश चौहान का शव करीब 36 घंटे बाद सिरपुर तालाब में मिला।