Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Jul-2026

भारत-नेपाल सीमा पर जब्त किए गए भारी मात्रा में काजू और अखरोट को आखिरकार प्रशासन की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया। खटीमा तहसील परिसर में गड्ढा खोदकर करीब 25 क्विंटल जब्त माल को मिट्टी में दबाया गया। कुछ दिन पहले भारत-नेपाल सीमा के मेलाघाट ऑफ-रूट क्षेत्र में सीमा शुल्क विभाग की सीएमपीयू खटीमा टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 2460 किलोग्राम काजू गिरी और 60 किलोग्राम अखरोट बरामद किए थे। निरीक्षक आकाश दीक्षित और हेड हवलदार मंजुल कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया था।जब्त किए गए काजू और अखरोट को आज खटीमा तहसील परिसर में नियमानुसार नष्ट किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड की विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश के लिए लगभग 7000 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं को सहमति प्रदान की गई जिससे राज्य में सड़क संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। बैठक में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत वर्ष 2026-27 के लिए करीब 750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई जिनकी अनुमानित लागत लगभग 2966 करोड़ रुपये है। इनमें श्रीनगर बाइपास पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार फोरलेन परियोजना लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ बाइपास मझोला-खटीमा फोरलेन विस्तार तथा रामनगर-रानीखेत (मोहन) मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं। लैंसडाउन के बीजेपी विधायक दिलीप रावत द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को कथित तौर पर बुद्धिहीन कहे जाने के बाद विवाद सामने आया है। उनके इस बयान को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराखंड की अस्मिता का अपमान माना जा रहा है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली से जुड़ा विवाद स्थानीय विधायक दिलीप रावत ने एक बयान में स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को बुद्धिमान नहीं थे कहकर संबोधित किया था। उनके इस बयान का भारी विरोध हुआ है। लोगों और राजनीतिक नेताओं जैसे कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों का सीधा अपमान करार दिया है। साथ ही उन्होंने विधायक दलीप महंत को निष्काषित करने के साथ भाजपा सरकार को माफी मांगने को कहा है। रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया l कथित तौर पर एक मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते में कही भी हैक /बंद किए जाने और इसके बाद उसको खोलने के ऐवज में अवैध वसूली किए जाने के विरोध में करीब 300 टुकटुक चालकों ने अपने वाहनों को ग्राउंड में खड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया इसके बाद सभी चालक एकजुट होकर उपजिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा l ई-रिक्शा चालकों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक विशेष बैट (BAT) ऐप के माध्यम से उनके ई-रिक्शा को कहीं भी अचानक रोक दिया जाता है जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और हिमालयी क्षेत्र में मानसून के सक्रिय होने के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। साथ ही यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) का निर्गमन अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। धारचूला के उपजिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है। जिसके बाद फिलहाल यात्रा रुक गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए बीच बीच में प्रशासन द्वारा इनर लाइन परमिट जारी करने पर विचार किया जाएगा। आपको बता दे कि 1 जुलाई 2026 को 103 नए पास जारी किए गए जबकि वर्ष 2026 में अब तक कुल 52441 इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं। पर्यटन नगरी मसूरी में अब जाम से निजात मिलने वाली है उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से मसूरी को पांच रोपवे की सौगात मिलने जा रही है l पुरकुल मसूरी रोपवे परियोजना अपने अंतिम चरण पर है इसके अलावा मसूरी को पांच और रोपवे परियोजना से जोड़ा जा रहा है l आज सचिव आवास विकास डॉ आर राजेश कुमार नाम मसूरी में रोपवे परियोजनाओं को लेकर स्थलों का निरीक्षण किया जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा l पहली रोपवे ईएसआई डिस्पेंसरी कैमल बैक रोड से जॉर्ज एवरेस्ट दूसरी ईएसआई डिस्पेंसरी कैमल बैक रोड से लाल टिब्बा तीसरी रोपवे भनोट स्टेट से केंपटी फॉल चौथी मल्टीलेवल कार पार्किंग किंक्रेग से चिक चॉकलेट माल रोड और पाँचवी हाइलैंड स्टेट से कंपनी गार्डन के लिए प्रस्तावित है जिसकी डीपीआर बनाकर तैयार हो गई है और अब शीघ्र इस पर कार्य शुरू होने वाला है l