जीतू पटवारी ने नरोत्तम मिश्रा को अहंकारी भैया कहा दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह निर्धारित समय से करीब चार घंटे देरी से दतिया के मोटल होटल पहुंचे। मंच पर आते ही जीतू पटवारी ने भाजपा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर ताबड़तोड़ हमले बोले।उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को “अहंकारी भैया” कहकर संबोधित किया और कहा कि दतिया की जनता उनके किए गए पापों को कभी माफ नहीं करेगी। पटवारी ने उनके एकल भोजन को लेकर भी तंज कसा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचारों का जिक्र किया। कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है। यह बड़े मुनाफे का काम है। किसानों को चाहिए कि वे परम्परागत खेती के स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनायें। मुख्यमंत्री ने इस साल अल्प वर्षा की आशंका को देखते हुए प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अपने कृषि कार्यों की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक योजना बनाएं तथा कम अवधि और कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को विशेष प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा एवं कृषि उत्पादन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रही है। कृषि उद्यानिकी एवं संबंधित विभागों के माध्यम से जिलेवार सतत समीक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी वैसी भरनी शनिवार दोपहर को ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब पंजाब कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बगावती तेवर और मध्य प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दूसरे दल की स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी होती है।सिंधिया ने कहा कि वह उन नेताओं में से नहीं हैं जो इधर-उधर देखते हैं। उन्होंने अपनी तुलना रेस के घोड़े से करते हुए कहा रेस से पहले घोड़े की आंखों पर ब्लिंकर लगाया जाता है ताकि वह दाएं-बाएं न देखकर सिर्फ अपनी मंजिल पर ध्यान दे। मेरी आंखों पर भी विकास और प्रगति का ब्लिंकर लगा है। यही मेरा लक्ष्य है और यही मेरी फिनिश लाइन है। जीतू पटवारी को 5 करोड़ का मानहानि नोटिस:कहा- सार्वजनिक रूप से माफी मांगें वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पांच करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही कहा है कि जिस तरह सार्वजनिक मंच से पीसीसी चीफ पटवारी ने श्रीराम तिवारी पर आरोप लगाए हैं उसी तरह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें अन्यथा मानहानि की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह जानकारी वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी की ओर से उनके वकील हरीश मेहता और अधिवक्ता गुंजन चौकसे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। मेहता ने कहा कि दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने वीर भारत न्यास में 500 करोड़ रुपए का घोटाला होने और एक रुपए में जमीन सौंपने का आरोप लगाया था। साथ ही न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी पर भी कई आरोप लगाए थे। एमपी में पिछले 24 घंटे में 40 जिलों में बारिश मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरसा। पिछले 24 घंटे में 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हुई। मंडला में 2.2 इंच खंडवा में पौने 2 इंच भोपाल में डेढ़ इंच दतिया नौगांव और बालाघाट में सवा इंच रतलाम बैतूल और धार में 1 इंच खरगोन में आधा इंच से ज्यादा पचमढ़ी और दमोह में आधा इंच जबकि नर्मदापुरम जबलपुर और उमरिया में पौन इंच बारिश हुई।