Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Jul-2026

मध्य प्रदेश: परीक्षा से पहले गायब हुए प्रश्नपत्रों के 9 बंडल मचा हड़कंप मध्य प्रदेश के सबसे बड़े तकनीकी विश्वविद्यालयों में शामिल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में एग्जाम से ठीक पहले प्रश्नपत्र चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुक्रवार को स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सेकंड ईयर (चौथे सेमेस्टर) के कंप्यूटर विषय का एग्जाम था लेकिन सुबह 11 बजे एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले छात्रों को बताया गया कि परीक्षा रद्द कर दी गई है. थोड़ी देर बाद जानकारी मिली कि प्रश्नपत्र चोरी हो गया है. इसके बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया. यूनिवर्सिटी ने पेपर चोरी होने की जानकारी देते हुए परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी है. जानकारी के मुताबिक अलग-अलग प्रश्नपत्रों के करीब 9 बंडल गायब मिले हैं. कांग्रेस में रहकर पार्टी की मुसीबतें बढ़ाने वाले होंगे चिन्हित मध्य प्रदेश कांग्रेस में अक्सर अपने ही नेताओं के कारण पार्टी की मुसीबतें बढ़ती रहती हैं। कई नेता सीधे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह तक को निशाने पर ले लेते हैं। अब पार्टी लाइन से हटकर अक्सर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसियों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। एमपी कांग्रेस अब ऐसे विवादित नेताओं की लिस्ट तैयार करने जा रही है जो पार्टी लाइन से हटकर बयान देते हैं। 9 IPS के तबादले शाजापुर-शहडोल के SP बदले राज्य सरकार ने देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। तबादलों में शहडोल और शाजापुर के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल और प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का एसपी बनाया गया है। वहीं सागर नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए आईजी की पदस्थापना की गई है।मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज का आईजी बनाया गया है। नवभारत हाउसिंग सोसायटी घोटाला में 4.64 करोड़ की हेराफेरी इंदौर की चर्चित नवभारत हाउसिंग सोसायटी में करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। करीब 4.64 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं और जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने आरोपी श्रीकांत घंटे सुभाष चंद्र दुबे राकेश जैन अंतिम जोशी और आनंद शाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विशेष न्यायालय इंदौर में चालान पेश किया है। मामले में कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी कर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केन-बेतवा प्रभावितों का चिता आंदोलन फिर शुरू हुआ छतरपुर और पन्ना जिलों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं जिनमें केन-बेतवा लिंक परियोजना मझगाय माध्यम रूंझ नैगुवा सिंचाई और एनटीपीसी शामिल हैं में कथित अन्याय और झूठे आश्वासनों के खिलाफ स्थगित चिता आंदोलन फिर से शुरू हो गया है।यह आंदोलन न्याय दो या मार दो के नारे के साथ शुक्रवार से केन-बेतवा प्रभावित कुपी ग्राम के पास केन नदी की सहायक बराना नदी पर चल रहा है। इस आंदोलन का नेतृत्व आदिवासी महिलाएं कर रही हैं। कुएं में गिरा बैल बचाने उतरे 3 लोगों की मौत मैहर जिले के खरामसेड़ा गांव स्थित अहिरान टोला में शुक्रवार रात एक कुएं में गिरे बैल को बाहर निकालने के प्रयास में चार ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरे। भीतर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण चारों बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ से बचाव अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अमरपाटन से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एमपी में भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। नदियां और नदी-नाले उफान पर हैं जिससे कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। कई इलाकों में घरों और खेतों में पानी भर गया है जबकि कई सड़कों और पुलों पर पानी बहने से यातायात प्रभावित हुआ है।हरदा में तेज बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया है